April 28, 2026
धमाके के साथ प्राइवेट बस बनी आग का गोला, दो जिंदा जले, 11 घायल
हांसी. भिवानी-हांसी मार्ग पर सोमवार देर शाम एक निजी बस में भीषण आग लगने से दो यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मिलकपुर गांव के पास उस समय हुआ जब बस में अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिर गई।
प्रत्यक्षदर्शी विजय के अनुसार, हादसा शाम करीब साढ़े 7 बजे हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि 150 मीटर दूर स्थित उनकी दुकान तक कंपन महसूस किया गया। आशंका जताई जा रही है कि बस का टायर फटने या किसी तकनीकी खराबी के कारण यह धमाका हुआ। आग बस के बीच वाले हिस्से से शुरू हुई, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।


