June 6, 2026
केदारनाथ मार्ग में हादसा
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल मार्ग पर शुक्रवार को पहाड़ी से पत्थर गिरे, जिसकी चपेट में आकर एक घोड़ा संचालक की मृत्यु हो गई। उसके साथ चल रहा राजस्थान का एक श्रद्धालु घायल हो गया।
हादसा अपराह्न करीब तीन बजे पैदल रास्ते पर गौरीकुंड से 3 KM आगे जंगलचट्टी के पास चीरबास हैलीपैड के निकट हुआ। अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। इनकी चपेट में आने से यात्रियों के लिए घोड़ा सेवा का संचालन करने वाले एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।


