May 8, 2024

व्यापार विहार के व्यापारी शासन के निर्देशानुसार रात्रि को 11बजे से सुबह 7 बजे तक दुकान खोलने और व्यापार करने को राजी हुए

File Photo

बिलासपुर.  बिलासपुर में व्यापार विहार के व्यापारी प्रशासन की समझाइश के बाद लॉकडाउन के दौरान रात्रि को 11 बजे से सुबह 7 बजे तक अपनी दुकानें खोलने और फुटकर व्यापारियों को सामान बेचने पर राजी हो गए हैं। इसके पहले प्रशासन ने 26 अप्रैल से लागू लॉकडाउन की गाइड लाइन में कहा था कि लॉकडाउन के दौरान आम जनता को जरूरी सामानों की कमी ना हो। इसके लिए व्यापार विहार के थोक व्यापारी रात्रि को 11:00 बजे से लेकर सुबह 7:00 बजे तक अपनी दुकान खोल कर व्यापार करेंगे। इसमें यह भी कहा गया था कि वे केवल फुटकर व्यापारियों को ही सामान बेचेंगे। इस गाइडलाइन की जानकारी मिलने पर व्यापार विहार के थोक व्यापारियों ने रात्रि को 11:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक दुकानदारी करने के लिए प्रशासन द्वारा दी गई छूट के समय को खारिज कर दिया था। और यह तय किया था कि व्यापार विहार के व्यापारी रात्रि को दुकान नहीं खोलेंगे। इसके साथ ही उन्होंने 30 अप्रैल तक दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया और यह भी कहा कि यदि इस बीच प्रशासन से उनकी जायज चर्चा नहीं हो जाती तो दुकान बंद करने का निर्णय आगे तक भी बढ़ाया जा सकता है। ऐसा लगता है कि व्यापारियों के इस निर्णय की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने उनसे बातचीत करने की पहल की। और लॉकडाउन के पालन तथा इस दौरान आम जनता को किसी भी सामान की कमी ना हो। इसलिए रात्रि में दुकान खोलने का आग्रह किया। प्रशासन ने रात्रि के समय व्यापार करने में सुरक्षा आदि जो भी समस्याएं बताई गई थी उन्हें हल करने का व्यापारियों को भरोसा भी दिलाया है। इसके बाद ही बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन वाधवानी ने सभी व्यापारियों के नाम एक अपील निकाल कर उनसे कलेक्टर बिलासपुर के आदेश का पालन करते हुए रात को 11:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक व्यापार विहार का थोक बाजार खोलने का आग्रह किया है। श्री वाधवानी ने कहा कि थोक बाजार नहीं खुलने से आम जनता को सामान न मिलने के कारण होने वाली परेशानी पर प्रशासन के साथ चर्चा कर व्यापारी कलेक्टर बिलासपुर द्वारा दिए गए समय (रात्रि 11:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक)के अनुसार व्यापार विहार की दुकानें खोलने और व्यवसाय करने पर राजी हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post विश्वाधारंम सौम्य एक नई उड़ान की संस्थापिका सौम्य रंजीता दास ने वैक्सीनेशन की अफवाहों से दूर रहने की जानकारी दी
Next post पार्षद राजेश शुक्ला की मदद से हो पाई एक गरीब महिला की अंत्येष्टि
error: Content is protected !!