April 28, 2024

मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने सेवा के संकल्प के साथ लोगों को कोरोना महामारी के खिलाफ जागरूक किया


बिलासपुर. 31 मई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल के ऐतिहासिक 7 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के दक्षिण मंडल ने अनूठे कार्यक्रम आयोजित किये। इन 7 वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री के द्वारा अपने ऐतिहासिक निर्णयों और जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ देश की सुरक्षा, स्वस्थ्य भारत की आन बान और शान को परम वैभव के शिखर तक पहुंचाते का जो कार्य किया गया है। दक्षिण मंडल भाजपा ने इस 7 वर्षीय कार्यकाल के पूर्ण होने के उपलक्ष्यमें “सेवा ही संगठन”, “सेवा ही संकल्प” के साथ-साथ कॉविड महामारी से बचाव एवं सावधानी को लेकर जन जागरण के साथ ही आम लोगों के बीच मास्क और सेनेटाइजर वितरित किया गया। जन जागरण संदेश मास्क सैनिटाइजर का वितरण किया गया। बड़ी संख्या मैं आम लोगों और भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में विशेष रुप से जन जागरण संदेश हेतु पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल भी शामिल हुए। अमर अग्रवाल ने इस  जन जागरण अभियान में कहा कि वर्तमान समय में पूरा देश करोना महामारी से जूझ रहा है। हम सभी को एक साथ मिलकर अपने देश, प्रदेश शहर और गांव को इससे निजात दिलानी है। उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में सभी वर्ग के लोग आहत हुए हैं। इसमें बहुतों ने अपनों को खोया भी है। ऐसे में आगामी तीसरी लहर की आशंका को आने से रोकने एवं उससे बचाव के लिए हम सभी कोअ भी  से विशेष सावधानी एवं सतर्कता रखनी है। कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए मास्क सेनीटाइजर एवं 2 गज की दूरी का पूर्ण रुप से पालन प्रत्येक व्यक्ति को करना है। इसके साथ ही साथ जो पात्रता रखते हैं उन सभी को वेक्सीन की अपनी प्रथम एवं द्वितीय दोनों डोज अनिवार्य रूप से लगवाना चाहिए। पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कोविड वैक्सीन को महामारी से बचाव का ब्रह्मास्त्र निरूपित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्रीय सरकार के 7 वर्ष पूरा होने पर मोदी सरकार की उपलब्धियों और उनके द्वारा लिए गए जनहितकारी और देश हितकारी निर्णयों और‌ कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए, कोरोना महामारी के आपाद  काल में कार्य के साथ-साथ विपदा और आपदा में जनता की जीवन रक्षा और महामारी से जंग में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए सभी की चिकित्सकों, चिकित्सा कर्मियों, मीडिया कर्मियों समेत तमाम फ्रंटलाइन वर्कर्स को साधुवाद देते दिया‌ नहीं कोरोना महामारी से बचने के उपाय और सावधानियों का जिक्र करते हुए पार्टी जनों से आग्रह किया कि वे जनता के बीच जाकर उन्हें इस बारे में पूरी जानकारी दें। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी का आने वाला समय सुखमय रहे।। सभी स्वस्थ रहें, निरोगी रहें और सुरक्षित रहें ईश्वर से यही कामना करते हैं। इसके बाद सेनीटाइजर और मास्क वितरण कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें श्रीमती गौरी देवांगन अफसरी बेगम सपना गुप्ता सोफिया बेगम शहनवाज बेगम नजमा बेगम समीम बॉक्स किरण धनकर रानी रजक मागेन एंथनी देव जी यादव नलिनी मशीहओसिया भाई अंसारी भाई बुंदेली या बाई अनीशा पाल लक्ष्मी सप्रे कुमारी धनकर गौतम सप्रे गीता भट्ट गोदावरी बाई सावित्री ध्रुव सरस्वती मरकाम एनी मर्सी वेल्मा मर्सी एलिसा भट्ट लीना अनुष्का रानी वर्मा मधु मशीह मनीषा वर्मा शालिनी मदान सुख मति यमुना धनकर मालती यादव बिंदा बाई सागर समीना लवंग नाजिया परवीन सहोदरा साहू लक्ष्मी ठाकुर संतोषी रजक सरस्वती मरकाम सावित्री बाई मुमताज बेगम वेल्मा डेविड सुभद्रा नायक खुशियां यादव और मधु सप्रे सहित वार्ड के नागरिकों को मास्क और सेनीटाइजर प्रदान किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, मनीष अग्रवाल, अमरजीत दुआ,धीरेंद्र केशरवानी, जुगल अग्रवाल, कमल छाबड़ा, अमित तिवारी, पार्षद लक्ष्मी साहू, मधुसुधन राव, राजेश साहू, मोनू रजक,मनोज कश्यप, विकास एंथोनी, मनीष गुप्ता,अयोध्या डेहरिया, राजेश रजक,शोभा कश्यप, संध्या चौधरी, रश्मि साहू, सरिता कॉमेडे, चिंटू गुप्ता आयुष मेहता,तनुज वोहरा, लकी ठाकुर, आशीष राव, अंकित गुप्ता, बीएन राव, इदरीश खान, कयूम अली, ओंकार केसरवानी और अनिल केसवानी, सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 45 प्लस से कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज अनिवार्य रूप से लगाने की अपील की कलेक्टर ने
Next post बीमारी से परेशान सहायक आबकारी आयुक्त ने घर मे लगाई फांसी
error: Content is protected !!