अमर अग्रवाल ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को  श्रद्धांजलि अर्पित की

 

बिलासपुर.वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर विधायक अमर अग्रवाल ने अपने विदेश यात्रा के दौरान न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष नमन करना उनके लिए अत्यंत गौरव और भावुकता का क्षण रहा। सहपरिवार इस ऐतिहासिक स्थल पर भारत के तिरंगे की गरिमा, मातृभूमि के सम्मान और भारतीय संस्कृति की वैश्विक प्रतिष्ठा को निकट से अनुभव करने का अवसर मिला।
उन्होंने कहा कि भारत की पहचान केवल उसकी सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति, संस्कार और महापुरुषों के आदर्शों ने पूरे विश्व में देश का मान बढ़ाया है। महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और मानवता के विचार आज भी विश्व को शांति, सद्भाव और सेवा का मार्ग दिखा रहे हैं।

श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक भारतीय के लिए यह गर्व का विषय है कि हमारे महापुरुषों के विचारों और भारतीय संस्कृति का सम्मान विश्व स्तर पर किया जाता है। ऐसे क्षण हर भारतीय के मन में देश के प्रति गौरव, सम्मान और आत्मीयता की भावना को और अधिक सशक्त करते हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *