May 5, 2024

अरपा बचाओ यात्रा की शुरुआत संगम से हुई

बिलासपुर.  बिलासा कला मंच द्वारा अरपा बचाओ अभियान के तहत विगत 18 वर्ष से निरंतर मां अरपा नदी और उनके सहायक नदी,नालों के संरक्षण,संवर्धन हेतु जनजागरण यात्रा किया जा रहा है इसी तारतम्य आज यात्रा बिलासपुर से रवाना होकर अरपा शिवनाथ संगम स्थल ग्राम मटियारी (बिल्हा ब्लाक,बिलासपुर) पहुंची भगवान चतुर्भुजी विष्णु जी के दर्शन उपरांत संगम क्षेत्र  का अवलोकन करने और ग्रामवासियों के द्वारा बताने अनुसार पूर्व में वन विभाग द्वारा लगाए गए सैकड़ों पेड़ को काट कर कुछ लोग उन स्थानों पर अतिक्रमण कर चुके है। संगम स्थल पर पचरी निर्माण की जरूरत है तो वही आने वाले दर्शनार्थियों हेतु बैठने हेतु चबूतरा और शेड निर्माण की जरूरत दिखाई दी। ग्राम मंगला से ग्राम मटियारी तक लगभग 1700 मीटर मार्ग बहुत खराब है उस पर सड़क बने और पर्यटन की दृष्टि से जन सुविधा हो,साथ ही नौका विहार के लिए उपयुक्त पानी है। संगम स्थल को विकास की जरूरत है। अरपा बचाओ यात्रा संगम स्थल से अरपा नदी के किनारे किनारे दो मुहानी ग्राम ढेंका (अरपा खारुन नदी संगम स्थल) पहुंची। शिवनाथ नदी से खारुन नदी संगम तट तक नदी में पानी नहीं के बराबर दिखा जहा जहां दिखा भी तो नदी का पानी गंदा दिखा ।दोनो किनारों पर गाजर घास और लेंटिना का पेड़ उग आए है। वही जगह जगह जलकुंभी देखने को मिला। अरपा नदी में रेत उत्खनन के कारण रेत दिख ही नही रहा है। खास बात ये कि अरपा के दोनो ओर  लोगो ने अतिक्रमण कर लिया है।
     अरपा शिवनाथ संगम स्थल ग्राम मटियारी और ग्राम मंगला में वहां के निवासियों ने अरपा बचाओ अभियान के सदस्यों का स्वागत किया जिनमे प्रमुखरूप से समाजसेवी सोमेश तिवारी,जगदीश यादव,राधेश्याम पटेल,हरेंद्र यादव सहित अनेक ग्रामवासी शामिल रहे। वही दो मुहानी पर बद्री कैवर्त,परस कैवर्त आदि ग्रामवासी शामिल हुए।
            बिलासा कला मंच के संस्थापक और अरपा बचाओ अभियान के संयोजक डॉ सोमनाथ यादव के नेतृत्व में दो दिवसीय यात्रा में उनके साथ सर्वश्री चंद्रप्रकाश देवरस,अनिल व्यास,डा जी डी पटेल,महेश श्रीवास,डा सुधाकर बिबे,देवानंद दुबे,रामेश्वर गुप्ता, मनोहर दास मानिकपुरी,यश मिश्रा, अनूप श्रीवास शामिल है । आज यात्रा पेंड्रा जायेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हिंदी विश्वविद्यालय में ‘बाबासाहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर का जीवन एवं योगदान’ पर हुई भाषण प्रतियोगिता में गौरव कुमार विजेता
Next post सेवा करने के लिये स्वयं को स्वस्थ रखना भी जरूरी:बीके गायत्री
error: Content is protected !!