May 6, 2024

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने समस्त डॉक्टरों को दी बधाई

रायपुर.छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर समस्त डॉक्टरों को दी बधाई शुभकामनाएं।विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने अपने बधाई संदेश में कहा कि, कोरोनाकाल में हमारे चिकित्सकों ने ही अपने अथक प्रयासों से मानव सेवा करते हुए, अपने प्राण जोखिम में डाल कर मनुष्यों को नया जीवन दिया है, जिसमें अनेक डॉक्टरों की मृत्यु भी हुई है, उनके प्रति मै अपनी ओर से श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं।ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करें।विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने अपने बधाई संदेश में कहा कि, चिकित्सक दिवस, पृथ्वी पर मानवों का भगवान कहे जाने वाले चिकित्सकों को समर्पित है।  इस ख़ास दिन पर पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री बिधान चन्द्र राय को भी याद किया जाता है। बिधान चन्द्र राय देश के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ-साथ एक  चिकित्सक भी थे।आज़ादी के बाद उन्होंने अपना सारा जीवन लोगों के लिए चिकित्सा सेवा को समर्पित कर दिया। बिधान चन्द्र राय की स्मृति में ही ‘राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस’ भारत में 1 जुलाई को मनाया जाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नैला यार्ड का किया जायेगा आधुनिकीकरण
Next post अमरनाथ यात्रा शुरू, जम्मू से पहला जत्था रवाना
error: Content is protected !!