May 3, 2024

मानसून आने से पहले निगम ने शुरू की नालों की सफाई, ताकि बारिश में जलभराव की समस्या न झेलनी पड़े

बिलासपुर. मानसून आने में महज कुछ सप्ताह ही शेष है। निगम अमला कोरोना से निपटने के बाद अब शहर के नालों की सफाई शुरू करवा दिया है। बिलासपुर नगर निगम द्वारा शहर के 98 नाली-  नाला,  की सफाई शुरू करवा दी है। नगर निगम द्वारा नालों की सफाई पोकलेन के माध्यम से कराया जा रहा है। महापौर रामशरण यादव ने गुरुवार को  शहर में चल रहे सफाई कार्य का निरीक्षण किया है।  वार्ड क्रमांक 44 शंकरनगर बंधवापारा तालाब के सामने, वार्ड क्रमांक 41 धानमंडी तोरवा, वार्ड क्रमांक 50 मेन रोड़ राधिका विहार फेस 1 के सामने नाला सफाई कराया जा रहा है।  मेयर यादव ने बताया कि  समय रहते नालों की सफाई नहीं हो पाई तो शहर के लोगो को जलभराव की समस्या को झेलना पड़ता है। ऐसे में बारिश से पहले ही नाली- नालों की सफाई शुरू कर दी गई है, जल्द ही सभी नालों की सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा। नगर निगम के सभी जोन की नाली-नालो की  पोकलेन मशीन से सफाई की जा रही है।दरअसल, महापौर रामशरण यादव ने कुछ दिनों पहले बैठक लेकर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी, सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों, सभी जोन स्वच्छता निरीक्षकों को मानसून की बारिश प्रारम्भ होने के पूर्व नगर निगम बिलासपुर क्षेत्र के सभी छोटे – बड़े नाली- नालों की अभियानपूर्वक विशेष सफाई करवाकर गंदे पानी की निकासी का प्रबंधन समुचित रूप से प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिया था। महापौर के निर्देश के बाद सभी जोन में निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा नाली- नाला की पोकलेन मशीन की सहायता से विशेष सफाई करवाने अभियान शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को महापौर रामशरण यादव वार्डो में चल रहे नाली- नाला सफाई अभियान की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया एवं तेजी के साथ सफाई करवाकर शीघ्र सम्पूर्ण नाली क्षेत्र की विशेष सफाई मुहानों को खोलकर एवं गन्दगी मलबा निकालकर गन्दे पानी की निकासी की व्यवस्था मानसून की पहली बारिश होने के पूर्व हर हाल में सुनिश्चित करवाने के स्थल पर निर्देश दिए। उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन राजेश शुक्ला, कार्यपालन अभियंता पी.के पंचायती, अभियंता एसके माणिक, अभियंता राजकुमार मिश्रा, जोन कमिश्नर  प्रवीण शर्मा, खेलकुमार पटेल, प्रवीण शुक्ला, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी संदीप चौधरी, प्रेम शंकर राठौर, राहुल यादव, भरत जुरयानी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 98 लाख की लागत से सरकंडा में महापौर ने भूमिपूजन कर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया
Next post विद्युत मंडल का यह कैसा कागजी मेंटेनेंस, 5 घंटे गोंडपारा फीडर के मेंटेनेंस के नाम से कई मोहल्लों की बंद रही बिजली
error: Content is protected !!