May 4, 2024

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा आज निकालेगी मुख्यमंत्री की शवयात्रा


बिलासपुर. युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने बताया कि प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्य योजना के अनुसार पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन के दौरान विसर्जन में शामिल लोगों पर गाडी चढाने की दर्दनाक घटना को लेकर दिनांक 17 अक्टूबर रविवार को युवा मोर्चा द्वारा दोपहर 1 बजे लाल बहादुर शास्त्री शाला बिलासपुर से मुख्यमंत्री की शव यात्रा निकाली जावेगी lजो गोल बाजार, सदर बाजार, देवकीनंदन चौक, तिलक नगर होते हुए नेहरू चौक पहुॅचेगीl जहॉ शव का अंतिम संस्कार जलाकर किया जाएगा। तत्पश्चात महामहिम राज्यपाल महोदया के नाम कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौपा जाएगा।युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को शव यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सार्वजनिक स्थान पर शराब खोरी करते 15 सपड़ाए
Next post ये हैं वो 4 चीजें जिनके इस्तेमाल से चमक उठेगा चेहरा, ये समस्याएं होंगी दूर
error: Content is protected !!