May 6, 2024

20 साल भाजपा और साढ़े चार साल कांग्रेस हर घर मे पानी तक नहीं पहुचा पाई : डॉ. उज्वला

कांग्रेस और भाजपा कर रहे केवल दिखावा

बिलासपुर. अप्रैल में बढ़ते तापमान और लगातार गिरते भूजल स्तर से बनी पानी की समस्या पर भाजपा और कांग्रेस दोनों लुका छुपी खेल रहे हैं शहर की जनता पानी के लिए त्राहिमाम कर रही है यह आरोप आम आदमी पार्टी की पूर्व शहर अध्यक्ष डॉ उज्वला कराडे ने लगाया है उन्होंने कहा है कि बिलासपुर निगम में कांग्रेस की सरकार है शहर विधायक भी कांग्रेस के हैं इसके बावजूद शहर में लोग प्यासे हैं ।
आज भी शहर के ऐसे कई इलाक़े है जहा पानी की बहुत दिक्कत है और कांग्रेस विधायक आराम से बैठे है वहीं दूसरी तरफ भाजपा अपने पिछले 20 साल का विकास खोजने निकली है
बिलासपुर इसी स्मार्ट सिटी है जहा एक प्याऊ खोलने तक की सुध कांग्रेस और भाजपा ने नहीं ले रही है दोनो पार्टी केवल राजनीति चमकाने के लिए विकास का दिखावा कर रही है भाजपा विकास को तरसता बिलासपुर अभियान चलाकर जनता को बरगला रही है। बता दें कि लगातार तापमान में बढ़ोतरी के कारण राहगीर और शहरवासियों के लिए प्याऊ खोलने में नगर निगम अधिकारियों के साथ-साथ पार्षद और एल्डरमैन रुचि नहीं दिखा रहे है निगम पार्षदों ने निधि खातों में जमा रखी है। इन्होंने वॉटर कूलर लगाना तो दूर प्याऊ खोलने के लिए आज तक निधि का उपयोग करने अनुशंसा नहीं की है। नगर निगम के खाते में पार्षद और एल्डरमैनों के 5 करोड़ 64 लाख रुपए जमा हैं।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने भले ही वित्तीय वर्ष 2022-23 के खत्म होने के बाद इस वित्तीय वर्ष में दी जाने वाली पार्षदों और एल्डरमैनों की शेष राशि 3 करोड़ 34 लाख 75 हजार रुपए जारी की है, लेकिन इस राशि के साथ पूर्व में जारी की गई राशि कुल 3 करोड़ 29 लाख रुपए समेत पार्षद और एल्डरमैनों के खातों में जमा राशि 5 करोड़ 64 लाख हो गई है। खातों में जमा राशि पर नगर निगम को ब्याज भी मिल रहा है। इस ब्याज की राशि का उपयोग नगर निगम अधिकारी स्थापना व्यय में कर रहे हैं। इसराशि से जनता की सुविधाओं से जुड़े काम नहीं हो रहे हैं।
जिले में गर्मी लगातार बढ़ने के बाद भी शहर में राहगीरों और शहरवासियों के लिए अब तक सरकारी स्तर पर कोई व्यवस्था नहीं हुई है। नगर निगम पूरी तरह अनदेखी कर रहा है। 70 पार्षदों और करीब 11 एल्डरमैनों के खातों में वित्तीय वर्ष 2022-23 की निधि के करीब 5 करोड़ 64 लाख रुपए जमा हैं। इस राशि का उपयोग करने में पार्षद और एल्डरमैन लगातार कंजूसी कर वे लगातार अनदेखी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन ने बढ़ाया मानवता  का हाथ,दिव्यांग संगीता काशी को प्रदान किया सिलाई मशीन
Next post फोटोबाजी के चक्कर मे धराशायी हुआ मंच, न कोई जिम्मेदार न किसी पर कोई कार्रवाई
error: Content is protected !!