शेयर मार्केट में निवेश करने का झांसा देकर 14.67 लाख की धोखाधड़ी
बिलासपुर। युवक ने फेसबुक में एड देखकर शेयर मार्केट में निवेश करने का फैसला लिया। वह व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गया। ठग ने निवेश करने पर ज्यादा लाभ दिलाने का झांसा दिया और पीडि़त युवक से 14 लाख 67 हजार रुपए वसलू लिए। बार-बार पैसा मांगा गया तब उसे ठगी के बारे में पता चला। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि निवासी अमलतष कॉलोनी मंगला निवासी विशाल गुप्ता पिता स्व. आनंद कुमार गुप्ता (35) बीते 19 मई को फेसबुक में एक एड देखा। जिसमें शेयर मर्केट से संबंधित जानकारी के लिये संपर्क लिखा था। व्हाट्सएप्प नम्बर अन्नया मेहरा नामक व्यक्ति को मैसेज किया। तब उनके द्वारा शेयर खरिदने- बेचने की जानकारी दी गई। फिर एक व्हाट्सएप ग्रुप बी15 एक्सीस फायनेंसियल विंडसम शेयरिंग फोरम व 31 एक्सीस सिक्युरिटी कस्टमर सर्विस टीम में अन्नया मेहरा द्वारा जोड़ा गया। कंपनी के माध्यम से ट्रेडिंग करने पर बहुत ज्यादा लाभांश मिलने का भरोसा दिया। जिसमें पीडि़त से डिटेल मांगा गया। फिर प्ले स्टोर से एएक्सआई डीएमए मोबाइल एप्पलीकेशन डाउनलोड़ कराया। ऐपलीकेशन से रजिस्ट्रेशन कराकर लॉगइन पासवर्ड बनवाया और 10 हजार रुपए यश बैंक के खाता में जमा कराया। इसके बाद उसी खातें में 5000 रूपए और जमा कराया।


