सराफा महासम्मेलन… बिलासपुर को आधुनिक जेम्स एंड ज्वेलरी सेंटर की सौगात देने का ऐलान

https://youtu.be/gD_It8esApo

 

 

 

बिलासपुर। प्रदेश स्तरीय सराफा महासम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। सम्मेलन में प्रदेशभर से हजारों सराफा व्यापारी शामिल हुए। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गृह मंत्री विजय शर्मा, वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला, सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी सहित कई जनप्रतिनिधि और व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाली दिनों में सराफा कारोबारियों को बेहतर सुविधा मिलेगी

सम्मेलन का सबसे बड़ा आकर्षण उपमुख्यमंत्री अरुण साव की वह घोषणा रही, जिसमें उन्होंने बिलासपुर को आधुनिक जेम्स एंड ज्वेलरी सेंटर की सौगात देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार रायपुर में जेम्स एंड ज्वेलरी सेंटर विकसित किया गया है, उसी तर्ज पर अब बिलासपुर में भी अत्याधुनिक जेम्स एंड ज्वेलरी सेंटर बनाया जाएगा। मंच से ही उन्होंने नगर निगम आयुक्त को इस दिशा में आवश्यक प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। घोषणा होते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और व्यापारियों ने इसका जोरदार स्वागत किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *