May 9, 2024

भाजपा किसान मोर्चा ने भूतपूर्व सैनिकों एवं किसानों का शाल श्रीफल व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मान

बिलासपुर. भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इसी के तहत् भाजपा किसान मोर्चा द्वारा भूतपूर्व सैनिकों एवं किसानों का शाल श्रीफल व पुष्पगुच्छ भेंट कर भाजपा कार्यालय बिलासपुर में सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि कोरोना महामारी की चुनौतियों के बीच भारत कई जरूरतमंद देशों को खाद्यान्न की आपूर्ति की है। रूस-युक्रेन युद्ध संकट के समय भी हमारा भारत जरूरतमंद देशो के लिए खाद्यान्न आपूर्ति का प्रमुख मददगार देश बन कर उभरा है। यह सब इसलिए संभव हुआ क्योंकि न केवल देश में खाद्यान्न का उत्पादन लगातार रिकार्ड स्तर पर बढ़ते दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा पिछले आठ साल में किए गए चौतरफा प्रयासों के परिणाम देश के समक्ष दिखाई दे रहा है। मोदी सरकार के आठ साल के कार्यो ने खेती की दिशा और दशा को बदलने का काम किया है। भाजपा जिला महामंत्री एवं किसान मोर्चा जिला प्रभारी घनश्याम कौशिक ने कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता एवं जवाबदेही को सुनिश्चत करने के लिए केन्द्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा शुरू की गई योजनाओं एवं कार्यक्रमों से देश के किसानों की दशा और दिशा बदल रही है। कृषकों का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है, और दिल्ली से कृषि सहायता कृषकों के बैंक खातों के माध्यम से सीधे उन तक पहुॅच रहा है। मोदी सरकार ने किसानों के जीविकोपार्जन के साथ साथ उनकी बेहतर आय को ध्यान में रखकर खरीफ एवं रबी एवं अन्य वाणिज्यिक फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में लगातार वृद्धि की है। किसान मोर्चा के जिलायक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप ने प्रारंभ में स्वागत भाषण दिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, जिला उपाध्यक्ष रूक्मणी कौशिक, जिला मंत्री अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप, किसान मोर्चा जिला महामंत्री, प्रदीप शुक्ला, मनीष कौशिक, शिवा धुरी, नारद वर्मा, नागेन्द्र शर्मा, घनाराम धीवर, गौरीशंकर साहू, साकेत बिहारी कौशिक, सरजू प्रसाद साहू, सुनील कुमार धीवर, दिनेश सिंह, समारू लाल वस्त्रकार, परदेशीराम पटेल, जीवराखन ध्रुव, तिरीथ पटेल, द्वारिका पटेल, चैताराम कुर्रे, रामावतार कौशिक, जलेश्वर कौशिक, राममिल पटेल, होरीलाल शर्मा, मनीष कौशिक, सुरतीराम यादव, यतिन्द्रनाथ मिश्रा सहित भूतपूर्व सैनिक, किसान बंधु एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post माँ शेरावालिये दुर्गोत्सव समिति गोंड़पारा में रक्तदान शिविर आयोजित
Next post NSUI ने किया रक्तदान, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण हुए शामिल
error: Content is protected !!