May 2, 2024

छात्रों के भविष्य के पर राजनीति ना करें भाजपा : कांग्रेस


रायपुर. भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के लापरवाही के चलते देश भर में कोरोना महामारी ने पैर पसारने का काम किया है। कोरोना के कारण लाखो लोग बीमार हुये है। 10 करोड़ से अधिक लोग बीमार हुये। 1 लाख 56 हजार 302 लोगो की मौत हो गयी है। 20 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था तबाह हो गयी है। कोरेना महामारी के चलते उतपन्न परिस्थितियों के कारण बीते 11 महीने से रोजी रोजगार व्यापार व्यबसाय खेती किसानी से लेकर स्कूल कॉलेज इंस्टिट्यूट तक प्रभावित हैं।

आम आदमी अपने सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन नही कर पा रहा है किसी के सुख-दुख में सहयोग नही कर पा रहा है। मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल की सरकार 11 महीने से बंद स्कूल कॉलेज इंस्टिट्यूट को खोलने के लिए स्पष्ट गाइडलाइन जारी किया है। छोटे बच्चों से लेकर कक्षा आठवीं तक के बच्चों की क्लास नहीं लगाए जा रहे हैं। उनकी ऑनलाइन पढ़ाई अभी भी हो रही है। नवमी से लेकर 12वीं तक के बच्चों की क्लास लगाई जा रही है। स्कूल को खोलने से पहले पूरी तरीका से क्लास को सैनिटाइज किया गया है जिन बच्चों एवं शिक्षकों को सर्दी खांसी जुकाम उन्हें स्कूल आने में मनाही है। माता पिता के अनुमति से ही बच्चे स्कूल आएंगे। स्कूलो में कोरेना महामारी को रोकने के तमाम मापदंडों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। फिजिकल डिस्टेंस, मास्क लगाना, हाथ को सैनिटाइज करना सहित तमाम प्रकार के चाक-चौबंद व्यवस्था करके स्कूल खोला गया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि स्कूल खोलने को लेकर भाजपा नेताओं के मतों में भिन्नता है मोदी सरकार स्कूल कालेज खोलने की अनुमति देते है पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह स्कूल खोले जाने का समर्थन कर रहे हैं वहीं भाजपा प्रवक्ता स्कूल खोले जाने का विरोध कर रहे हैं इसे स्पष्ट हो जाता है कि भाजपा स्कूल के नाम से भाजपा मात्र राजनीति कर रही है। उन्हें छत्तीसगढ़ के बच्चों की भविष्य की चिंता नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के 24 महीने के कार्यकाल के बाद भाजपा मुद्दा विहीन हो चुकी है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव को छत्तीसगढ़ की जनता को कोरोना महामारी समाप्ति की तिथि बताना चाहिए। एक ओर केंद्र सरकार कोरोना महामारी से बचने तमाम तरह के उपायों को दिनचर्या में शामिल कर जीने की आदत डालनी की सलाह देते है। दूसरी ओर भाजपा नेता स्कूल बंद करने की मांग करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की महंगी दाम से त्रस्त महिलाओं को अब प्याज भी रूलाने लगी : वंदना राजपूत
Next post 2 जोड़ी स्पेशल गाड़ियों में अतिरिक्त कोच की सुविधा
error: Content is protected !!