May 8, 2024

भाजपा दक्षिण मंडल महिला मोर्च कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न


बिलासपुर. मगरपारा में संपन्न हुई भारतीय जनता पार्टी के दक्षिण मंडल महिला कार्यकारिणी की बैठक में सर्वप्रथम डा श्यामाप्रसाद मुखर्जी,भारत माता एवम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। ततपश्चात शक्तिकेन्द्रों केप्रभारी,सहप्रभारी के नामो की घोषणा एवम आगामी सत्र में महिला मोर्चा के एजेंडे पर विचार विमर्श हुआ। सभी  मंचस्थों से उचित दिशा निर्देश और संगठन की कार्यप्रणाली पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ,कार्यसमिति की बैठक में, विभा राव महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी  कमला दीक्षित,  मंजुला सिंह,सारिका सोनी,मण्डल अध्यक्ष  शोभा कश्यप, भाजपा अध्यक्ष जुगल अग्रवाल, धीरेंद्र केशरवानी,नारायण गोस्वामी, अमित तिवारी उपस्थित रहे,पार्टी के प्रतीक चिन्ह कमल  के पुष्प को भेंट कर मंडल की महिला मोर्चा के द्वारा सभी का स्वागत किया गया। कार्यसमिति की बैठक में स्वागत भाषण  शोभा कश्यप ने दिया। महिलाओं का भारतीय जनता पार्टी से जुड़ाव एवं भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं का कार्य किस प्रकार से एक परिवार के भांति राजनीति के साथ-साथ अपने घर परिवार को भी संयोजित कर राजनीति में वार्ड से मंडल, मंडल से शहर, शहर से जिला और जिले से प्रदेश स्तर तक पहुंचना है, इन बातों को  आर विभा राव ने महिलाओं के बीच रखा। मंडल प्रभारी महिला मोर्चा मंजुला सिंह ने महिला मोर्चा की अहम जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी में कंधे से कंधा मिलाकर किस प्रकार से संगठन के दिए हुए कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करना तथा कठिन परिस्थिति होते हुए भी बखूबी ढंग से अपने दायित्व एवं जिम्मेदारियों को पूरा करना है इस पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिला कहीं भी, किसी भी स्तर पर पुरुषों से कम नहीं हैं। चाहे वह राजनीति क्षेत्र हो , सामाजिक अथवा व्यापारी क्षेत्र हो… आज हर जगह महिलाओं का अग्रणी  स्थान है। अतः भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा को आने वाले समय में छत्तीसगढ़ राज्य एवं अपने शहर और वार्ड में  भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरा कर छत्तीसगढ़ कांग्रेस और कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी को बताना है। कार्यक्रम  संचालन महामंत्री दीपशिखा यादव द्वारा किया गया।कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष वंदना तिवारी,कार्यालय मंत्री अनुराधा रामटेके, गीतेश्वरी चौहान,रीना कोरी,मीना कोरी, अनुराधा रामटेके, कविता वर्मा, मीता साहू, मीनाक्षी बोमवार डे आशा निर्मलकर व लता ठाकुर, सहित, नव पदस्थ शक्ति केंद्रों की प्रभारी सह प्रभारी सैकड़ों बहनो की उपस्थिती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अब वॉट्सऐप नंबर पर मैसेज भेजकर पा सकते हैं कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट
Next post बिलासपुर-बीकानेर एवं छत्तीसगढ़ स्पेशल गाड़ियों में अतिरिक्त कोच की सुविधा
error: Content is protected !!