अमर को मिली नई जिम्मेदारी भाजयुमो नेता रौशन ने दी बधाई


बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की राजनीति में संगठन, सुशासन और विकास की पहचान बन चुके बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। भाजपा संगठन में उनकी नई भूमिका को न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता रौशन सिंह, विधायक प्रतिनिधि शरद यादव ने अमर अग्रवाल के निवास कार्यालय पहुंचकर नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। रौशन सिंह ने बताया कि विधायक अमर अग्रवाल छत्तीसगढ़ भाजपा के उन वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने संगठन और शासन दोनों स्तरों पर अपनी कार्यक्षमता की अलग पहचान बनाई है। अमर अग्रवाल लंबे समय से भाजपा की राजनीति के प्रमुख चेहरों में रहे हैं। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने जनता का विश्वास अर्जित किया। डा. रमन सिंह सरकार में स्वास्थ्य, वित्त, वाणिज्यिक कर व नगरीय प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने कई जनहितकारी योजनाओं को गति दी है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!