दिनदहाड़े भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष  पर जानलेवा हमला, दोनों पैर तोड़े

 

अस्पताल पहुंचे उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, एसपी को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

कोरबा। जिला मुख्यालय के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत आज सोमवार को दिनदहाड़े एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बालको नगर के भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर पर पुराने विवाद को लेकर जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली और उसके साथियों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए स्टील रॉड से मार-मार कर तोमर के घुटने के नीचे के दोनों पैर तोड़ दिए। लहुलूहान स्थिति में घायल भाजपा नेता को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। इस घटना के बाद से स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।

0 ​बातचीत के बहाने ले जाकर रास्ते में उतारा, फिर बरपाया कहर

​मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रज्जाक अली के साथ शिव बालक तोमर के भतीजे का कोई पुराना विवाद चल रहा है। इसी विवाद में पिछले दिनों ही तोमर के भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। चले आ रहे इस लंबे विवाद का पटाक्षेप (समझौता) करने की नीयत से शिव तोमर ने रज्जाक से बातचीत करने का प्रयास किया था।
​आज सोमवार दोपहर करीब 12 बजे रज्जाक अली ने तोमर को बातचीत करने के बहाने अपनी गाड़ी में बिठाया और रिसदी की ओर रवाना हुआ। लेकिन रज्जाक ने तोमर को गाड़ी से नीचे उतार दिया। वहां पहले से ही मौजूद उसके साथियों ने तोमर को घेर लिया और स्टील रॉड से उनके दोनों पैरों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में तोमर के दोनों पैर बुरी तरह टूट गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!