नई दिल्ली. सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया जानकारी मिली है कि भारत में हमले के लिए लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) और जैश-ए-मोहम्मद (Lashkar-e-Taiba) ने हाथ मिला लिया है. इन दोनों आतंकियों की मदद कर रही है पाकिस्तान (Pakistan) की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI). ये तीनों मिलकर भारत (India) के खिलाफ बड़ा प्लान बना रहे हैं. आईएसआई के साथ मिलकर बड़ा प्लान तैयार कर रहे
मुंबई. शिवसेना (Shiv Sena) के मुखपत्र ‘सामना’ (Saamana) एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार (Modi government) पर निशाना साधा गया है. इस बार मंहगाई (inflation) को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की गई है. सामना में कहा गया है, ‘महंगाई का विस्फोट पहले से ही है. हालांकि अब उसकी ज्वालाएं कुछ ज्यादा ही भड़क उठी
बीजिंग. जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति इमर्सन म्नांगगवा ने हरारे में चीन (China) के विदेश मंत्री वांग यी (Wang Yi) से मुलाकात की. इस मौके पर जिम्बाब्वे के उप राष्ट्रपति कॉन्स्टेंटिनो चिवेंगा भी उपस्थित थे. राष्ट्रपति म्नांगगवा ने कहा कि जिम्बाब्वे (Zimbawe) और चीन के बीच गहरे मैत्रीपूर्ण संबंध है. जिम्बाब्वे, चीन को ईमानदार और विश्वसनीय मित्र समझता है. उन्होंने कहा कि मैंने
इस्लामाबाद. पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति का पुनर्गठन कर इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के सलाहकार को शामिल किया है. पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा समिति में अब ग्यारह के बजाए बारह सदस्य हो गए हैं. इसमें अब प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोइद यूसुफ को
तेहरान. ईरान (Iran) ने कहा है कि उसने मिसाइल हमले के बाद गिर रहे यूक्रेन (Ukraine) के एक यात्री विमान का वीडियो शूट करने के अपराध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. बीबीसी की मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार, माना जा रहा है कि आरोपित व्यक्ति पर राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित आरोप लगाए जाएंगे. बुधवार को तेहरान
ढाका. बांग्लादेश में वसंत पंचमी के दिन मनाई जाने वाली सरस्वती पूजा मनाने को लेकर बवाल मचा हुआ है. दरअसल ढाका में 30 जनवरी (सरस्वती पूजा विसर्जन) के दिन दो स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए वहां के हिंदू संगठनों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. हिंदू संगठनों की मांग थी कि निकाय चुनावों को रिशेड्यूल किया
दमिश्क. सीरिया (Syria) के होम्स प्रांत में स्थित टी-4 एयर बेस पर इजरायल ने हवाई हमले शुरू कर दिए हैं. सीरियाई सेना ने कहा कि फिलहाल कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सीरियाई सेना ने एक बयान में कहा कि इजरायली युद्धक विमानों ने मंगलवार को बेस पर कई मिसाइलें दागीं, जिनमें
नई दिल्ली. दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं. ऐसे में परीक्षा को लेकर बच्चों पर तनाव हावी होने लगता है. ऐसे में जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों और शिक्षकों को परीक्षा के तनाव से निपटने के टिप्स देते नजर आने वाले हैं. पीएम मोदी 20 जनवरी को ‘परीक्षा
नई दिल्ली. छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) ने NIA कानून 2008 को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में चुनौती दी है. राज्य सरकार ने कानून को असंवैधानिक घोषित करने की मांग की है. राज्य सरकार की तरफ से कहा गया है कि यह कानून केंद्र सरकार को मनमाना अधिकार देता है, इससे राज्य पुलिस को जांच करने का
बलिया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बलिया से विधायक सुरेंद्र सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. इस बार उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना राक्षसी से की है. उन्होंने ममता को राक्षसों का प्रमुख तक बता डाला है. सुरेन्द्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रजातांत्रिक व्यवस्था में
क्वेटा. पाकिस्तान में भारी बर्फबारी, बारिश और बाढ़ की वजह से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों को राजमार्गो को साफ करने और फिर से खोलने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि मौसम बेहद खराब है. द न्यूज इंटरनेशनल के
लाहौर. लाहौर हाईकोर्ट ने सोमवार को उस विशेष अदालत को ‘असंवैधानिक’ करार दिया जिसने पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह जनरल (सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ को संगीन देशद्रोह का दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई थी. लाहौर हाईकोर्ट ने यह फैसला मुशर्रफ द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के बाद दिया. इसमें मुशर्रफ ने उन्हें दी
नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में लगातार हो रही बर्फबारी (Snowfall) के चलते अब तक कुल 10 लोगों की मौत हो गई है. जिनमें 5 सेना के जवान (Army) भी शामिल हैं. सूत्रों के मुताबिक, पिछले 48 घंटों में हुई भारी बर्फबारी के कारण, उत्तरी कश्मीर में कई जगह हिमस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं.
नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के पुलिस अधिकारी और आतंकवादियों के बीच सांठगांठ की जांच से अन्य लोगों की भी परेशानी बढ़ सकती है. पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) देवेंद्र सिंह के अतीत को खुफिया एजेंसियां खंगालने वाली हैं. शनिवार को देवेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गृह मंत्रालय को गिरफ्तारी की जानकारी दी और गृह सचिव
मुंबई. एक बार फिर से प्रीमियम ट्रेन में परोसे जाने वाले खाने की शिकायत मिली है. ये घटना मुंबई से चिपलून की तरफ जाने वाली जनशताब्दी ट्रेन में हुई है. खराब खाने की शिकायत के बाद इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने वेंडर पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. एक यात्री
बीजिंग.चीनी विदेश मंत्री वांग यी (Wang Yi) ने कहा कि चीन-अफ्रीका सहयोग मंच की उपलब्धियां अफ्रीका के विभिन्न क्षेत्रों तक फैली हैं. गत वर्ष चीन-अफ्रीका व्यापार 2 करोड़ अमेरिकी डॉलर (US Dollar) से अधिक रहा. चीन लगातार 11 सालों से अफ्रीका का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बना हुआ है. चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के प्रोत्साहन में अन्य देशों ने
नई दिल्ली. नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग (shaheen bagh) इलाके में जारी विरोध प्रदर्शन के चलते पिछले करीब 1 महीने से दिल्ली-नोएडा को जोड़ने वाली कालिंदी कुंज-मथुरा रोड सड़क संख्या 13-A पूरी तरह से बंद है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की रोज की तरह आज भी ट्वीट कर लोगों से इस मार्ग के बंद होने
इस्लामाबाद. पाकिस्तान के मुल्तान बार एसोसिएशन ने एक ऐसा प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें अहमदी समेत सभी गैर-मुस्लिम वकीलों को बार काउंसिल के चुनाव में भाग लेने पर रोक लगाने का प्रावधान है. स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह प्रस्ताव जिला बार एसोसिएशन ऑफ मुल्तान के वकीलों द्वारा पेश किया गया है, जिसमें कहा गया था
नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो आने वाली 26 जनवरी से पहले देश का माहौल बिगाड़ने के लिए छह में से फ़रार दो आतंकी दे सकते है कि बड़ी वारदात को अंजाम, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार को एक एनकाउंटर के बाद तीन ISIS आतंकियों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद
नई दिल्ली. JNU हिंसा (JNU Violence) मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की एसआईटी आज से 49 छात्रों से पूछताछ शुरू करेगी. सभी छात्रों को पूछताछ के लिए अलग-अलग वक्त दिया गया है जबकि छात्राओं को पूछताछ के लिए उनसे दिन और समय पूछा गया है. उन्हें क्राइम ब्रांच के दफ्तर नहीं आना होगा. वो जहां बताएंगी महिला अफसर