Category: देश विदेश

अहोई अष्टमी आज, जानें कैसे मिलेगा संतान की रक्षा का वरदान, क्या है व्रत और पूजन विधि

नई दिल्ली. कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami) का व्रत रखा जाता है. इन दिन महिलाएं अहोई माता (पार्वती) की पूजा करती हैं और अपनी संतान की दीर्घायु की कामना करती हैं. जिस तरह पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं करवा चौथ करती हैं, उसी तरह बच्चों के लिए अहोई अष्टमी का

आदित्‍य ठाकरे वोट डालने से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, वर्ली से लड़ रहे चुनाव

मुंबई. शिवसेना में ठाकरे परिवार की तरफ से पहली बार चुनावी दंगल में उतरे आदित्य ठाकरे वोट डालने से पहले बप्पा के दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे. वह वर्ली विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं. आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे मुंबई के ब्रांदा इलाके में नवजीवन विद्या मंदिर स्‍कूल में वोट डालेंगे. उनके वोटिंग सेंटर पर

सीरियाई कुर्दो ने की अमेरिका से अपील, कहा – तुर्की पर संघर्ष विराम का दबाव डालिए

दमिश्क. कुर्दो के नेतृत्व वाली सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज (SDF) ने शनिवार को अमेरिका से आग्रह किया कि वह तुर्की (Turkey) पर दबाव डाले कि वह पांच दिन के संघर्ष विराम का पालन करे और उत्तरी सीरियाई शहर रास-अल-ऐन से पीड़ित नागरिकों के निकलने के लिए मानवीय गलियारा खोले. समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, एसडीएफ कमांडर, मजलूम

सांसदों ने नहीं सुनी बोरिस जॉनसन की अपील, ब्रेक्जिट समझौता टालने को किया मतदान

लंदन. ब्रिटेन के सांसदों ने यूरोपीय संघ (EU) के साथ प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) की सहमति के बाद हुए ब्रेक्जिट समझौते (Brexit deal) को टालने के पक्ष में शनिवार को मतदान किया. सांसदों ने प्रधानमंत्री के समझौते पर निर्णय टालने के लिए एक संशोधन के पक्ष में मतदान किया. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सांसदों

गानों के जरिए लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक कर रहे चंडीगढ़ के ASI, सोशल मीडिया पर छाए

चंडीगढ़. एक एएसआई द्वारा लोगों को गानों के जरिए ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. ये एएसआई चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस में 2012 से सेवाएं दे रहे हैं और इनका नाम है भूपेंद्र सिंह. भूपेंद्र सिंह ने दलेर मेंहदी के गाने बोलो तारा रा रा गाने

पीएम मोदी के घर जुटीं कला और सिनेमा जगत की दिग्गत हस्तियां, गांधीजी के विचारों पर की चर्चा

नई दिल्ली. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शनिवार को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती (Mahatma Gandhi’s 150th birth anniversary) को यादगार बनाने के लिए कला और सिने जगत के लोगों से मुलाकात की. यह समारोह लोक कल्याण मार्ग-7 नई दिल्ली में आयोजित किया गया था. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में रचनात्मकता की शक्ति

आज से शुरू होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, वीजा की जरुरत नहीं, सिर्फ पासपोर्ट जरूरी

नई दिल्ली. भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए पाकिस्तान (Pakistan) स्थित पवित्र सिख गुरुद्वारे करतारपुर साहिब (Kartarpur Sahib) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू होगा. करतारपुर यात्रा के लिए केंद्र सरकार ने एक विशेष फॉर्म जारी किया है. इसे ऑनलाइन भरा जा सकता है. करतारपुर साहिब दर्शन के लिए वीजा जरूरी नहीं होगा सिर्फ पासपोर्ट (Passport) होना ही

इमरान को अपने घर में मिली चुनौती, सरकार के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी PPP

इस्लामाबाद. पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी (Bilawal Bhutto Zardari) ने देश में ‘वास्तविक’ लोकतंत्र को बहाल करने के लिए सरकार विरोधी प्रदर्शनों की घोषणा की है. समाचार पत्र ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के मुताबिक, पीपीपी प्रमुख ने शुक्रवार रात एक जनसभा में कहा कि ‘हमारी मांग (देश में) लोकतंत्र को बहाल करने की है.’ उन्होंने कहा ‘हम

पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला नाकाम, एक आतंकी मारा गया, दूसरे ने खुद को बम से उड़ाया

इस्लामाबाद. पाकिस्तान (Pakistan) के बलूचिस्तान (Baluchistan) प्रांत में सुरक्षा बलों ने एक बड़ा आतंकवादी हमला (Terrorist Attack) विफल कर दिया. अभियान के दौरान दो आत्मघाती हमलावर मारे गए. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. लोरालई के क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी तारिक जवाद ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि शुक्रवार को प्रांत के लोरालई जिला में हमलावरों ने सुरक्षा बलों

मोल्डिंग ऑफ रिलीफ में मुस्लिम पक्षों ने कही दो बातें, सुन्नी वक्फ बोर्ड ने कोर्ट पर छोड़ा

नई दिल्‍ली. अयोध्‍या केस (Ayodhya Case) में मुस्लिम पक्षकारों ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में संयुक्त रूप से ‘मोल्डिंग ऑफ रिलीफ़’ पर अपनी वैकल्पिक मांग सीलबंद लिफाफे में पेश की हैं. अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने भी मोल्डिंग ऑफ रिलीफ़ पर अपनी वैकल्पिक मांग सुप्रीम कोर्ट में पेश की हैं. मोल्डिंग ऑफ रिलीफ़ का मतलब होता है कोर्ट से

पीएम मोदी बोले- मैं PM कुर्सी के लिए नहीं, देश के लिए जीता हूं

रेवाड़ी. हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections 2019) प्रचार का शनिवार को आखिरी दिन है. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रेवाड़ी ने रैली में जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा मैं पीएम कुर्सी के लिए जिंदगी नहीं जीता हूं दोस्तों, मैं जीता हूं देश के लिए. मैं जीता हूं आपके लिए.  पीएम मोदी

अफगानिस्तान : मस्जिद में विस्फोट, 62 मरे, 100 से अधिक घायल

काबुल. पूर्वी अफगानिस्तान में शुक्रवार को एक मस्जिद में हुए बम विस्फोटों में 62 नमाजियों की मौत हो गई और सौ से अधिक घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट उस वक्त हुआ जब जुमे (शुक्रवार) की नमाज के लिए मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे थे. नांगरहार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अताउल्ला

उत्तर सीरिया में तुर्की के हमले के बाद 3 लाख लोग विस्थापित

दमिश्क. तुर्की द्वारा 9 अक्टूबर को उत्तर सीरिया में कुर्द बलों के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किए जाने के बाद से अब तक 300,000 लोग विस्थापित हो चुके हैं. एक युद्ध निगरानी कार्यालय ने यह जानकारी दी. सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक, तुर्की समर्थित स्थानीय सीरियाई विद्रोहियों की मदद से तुर्की ने हमला शुरू

मैक्सिको ने अमेरिका जाने की कोशिश करने वाले 311 भारतीयों को वापस भेजा

नई दिल्ली. अमेरिका के एच1बी वीजा में सख्ती बरतने के बाद मैक्सिको के आव्रजन अधिकारियों ने देश में अवैध रूप से प्रवेश करने और अमेरिका जाने की कोशिश करने वाले 311 से अधिक भारतीयों को वापस भारत भेज दिया है. इसमें कुछ साफ्टवेयर इंजीनियर भी हैं. जानकारी के मुताबिक, अवैध रूप से अमेरिका जाने के लिए

कमलेश तिवारी हत्याकांड: जांच के लिए SIT गठित, CM योगी आदित्यनाथ ने सख्त तेवर अपनाए

लखनऊ. हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी (Kamlesh Tiwari) हत्याकांड की जांच के लिए डीजीपी ओपी सिंह (OP Singh) ने एसआईटी (SIT) का गठन किया है. आइजी लखनऊ एसके भगत के नेतृत्व में गठित एसआइटी में एएसपी क्राइम लखनऊ दिनेश पुरी व एसटीएफ के डिप्टी एसपी पीके मिश्रा को शामिल किया गया है.  चुनावी दौरे से

प्रचार के आखिरी दिन राजनीतिक दल झोकेंगे पूरी ताकत, दिग्गज मांगेंगे वोट

मुंबई/चंडीगढ़.  महाराष्ट्र (Maharashtra) और हरियाणा (haryana) में होने वाले विधानसभा चुनाव ( state assembly elections 2019) के लिए आज शाम प्रचार अभियान थम जाएगा. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टियों के दिग्गज नेता जोर-शोर से प्रचार में उतरेंगे और जनता से वोट मांगेंगे.  प्रचार के आखिरी दिन पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)  हरियाणा में दो रैलियों को संबोधित करेंगे. इनमें से

इंद्राणी मुखर्जी का दावा, पी चिदंबरम और उनके बेटे को 50 लाख डॉलर दिए

नई दिल्ली.इंद्राणी मुखर्जी (Indrani Mukherjee) ने दावा किया कि उसने कांग्रेस (Congress) नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम (P Chidambaram) और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम (Karti Chidambaram) को विदेशों में 50 लाख डॉलर दिए. विदेशों में सिंगापुर, मॉरीशस, बरमूदा, इंग्लैंड और स्विटजरलैंड शामिल हैं. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) (CBI) ने आईएनएक्स मीडिया मामले में शुक्रवार को विशेष अदालत में आरोप-पत्र दाखिल

UN में इस साल इमरान का भाषण सबसे लंबा रहा, लेकिन इस नेता का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए

नई दिल्‍ली. इस साल संयुक्‍त राष्‍ट्र आमसभा (UNGA) की बैठक में सबसे लंबा भाषण पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) का रहा. उन्‍होंने 50 मिनट लंबा भाषण दिया. सबसे छोटा भाषण अफ्रीकी देश रवांडा का रहा. रवांडा के प्रतिनिधि ने केवल 7 मिनट का भाषण दिया. यूएनजीए में कुल 190 देशों के प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी.

1 गाय साल में करीब 2,000 किलो देती है दूध, PM मोदी ने बनाया नया मिशन

नई दिल्‍ली. देश को 2024 तक 50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख कदमों में पशुधन उत्पादन को मिशन मोड में बढ़ाना एक अहम कदम होगा. पशुधन मामलों के विशेषज्ञों, पशुचिकित्सा के क्षेत्र के शीर्ष स्तर के वैज्ञानिकों और पशुपालन एवं डेरी मंत्रालय के

सावरकर नहीं होते तो 1857 स्‍वतंत्रता संग्राम इतिहास में नहीं होता : अमित शाह

वाराणसी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यहां गुरुवार को कहा कि “भारत का गलत इतिहास लिखे जाने के लिए अंग्रेज इतिहासकारों और वामपंथियों को कोसना और गाली देना बंद करें. हमें अपनी मेहनत को इतिहास लेखन पर केंद्रित करना होगा.” बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के भारत अध्ययन केंद्र द्वारा ‘गुप्तवंश के वीर : स्कंदगुप्त विक्रमादित्य का