इंद्राणी मुखर्जी का दावा, पी चिदंबरम और उनके बेटे को 50 लाख डॉलर दिए

नई दिल्ली.इंद्राणी मुखर्जी (Indrani Mukherjee) ने दावा किया कि उसने कांग्रेस (Congress) नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम (P Chidambaram) और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम (Karti Chidambaram) को विदेशों में 50 लाख डॉलर दिए. विदेशों में सिंगापुर, मॉरीशस, बरमूदा, इंग्लैंड और स्विटजरलैंड शामिल हैं. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) (CBI) ने आईएनएक्स मीडिया मामले में शुक्रवार को विशेष अदालत में आरोप-पत्र दाखिल किया. सीबीआई ने यह भी कहा कि उसने इस संबंध में विदेशों को न्यायिक सहयोग के लिए पत्र लिखा है, जिसका इंतजार है.
जांच एजेंसी ने चार कंपनियों और आठ लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया. इसमें 120बी (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी), 468 (जालसाजी), 471 (फर्जी दस्तावेज को असली बताकर हस्ताक्षर करना) आदि धाराएं लगाई गई हैं.
इंद्राणी मुखर्जी इस मामले में सरकारी गवाह बन चुकी है. वह इन दिनों अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में मुंबई में जेल में है. इंद्राणी ने सीबीआई को दिए बयान में कहा कि वह घूस की रकम पर चर्चा के लिए मार्च-अप्रैल 2007 में पी. चिदंबरम से मिली थी.
सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया प्रा. लि. को मिले 403.07 करोड़ रुपये विदेश निवेश की जांच के लिए मई 2007 में केस दर्ज किया था.
Related Posts
आखिर कब लेना चाहिए Covishield का Booster Dose? कंपनी ने दिया जवाब
भारत ने WHO को दिया एक और तगड़ा झटका, कोरोना वायरस के इलाज में उठाया ये कदम

