मुख्यमंत्री ने बच्चों को दवा पिलाकर राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया में नन्हे बच्चों को पोलियो की दो बून्द पिलाकर इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान अपने निवास स्थान से बच्चे दिव्यांश यादव,डेविड साय एवं शीतल पैकरा को गोद में लेकर ड्रॉप पिलाया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अभिभावकों से आव्हान करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक अवश्य पिलाये ताकि कोई भी बच्चा छूटे न। ज्ञात हो कि आज राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 3 मार्च 2024 को आयोजित किया जा रहा है। पल्स पोलियो अभियान तीन दिवस तक चलाया जायेगा। प्रथम दिवस 3 मार्च को पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। 04 एवं 05 मार्च को टीम सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो पिलाया जायेगा। स्वास्थ्य केन्द्र एवं आगनबाड़ी केन्द्रों को पोलियो बूथ बनाया जायेगा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन के माध्यम से टीम का गठन किया गया है।
More Stories
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से योग गुरु बाबा रामदेव ने सौजन्य मुलाकात की
रायपुर,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से योग गुरु बाबा रामदेव ने आज मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात किया। इस अवसर...
कांग्रेस सरकार में बेरोजगारी दर 0.60 प्रतिशत था जो 1 साल में बढ़ा है
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार 1 साल में एक भी युवा...
इन्वेस्टर मीट के दावें केवल कागजी, सरकार की नीतियां स्थानीय उद्योगों के खिलाफ़ है
उद्योगों के अनुकूल माहौल देने में साय सरकार नाकाम, नए उद्योग लगे नहीं पुराने हो रहे हैं बंद रायपुर. छत्तीसगढ़...
कच्ची शराब का धंधा करने वाली महिला को कोनी पुलिस ने पकड़ा
बिलासपुर. पुलिस लगातार नशे के खिलाफ़ कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर ...
नामांकन पत्र जमा करने के तीसरे दिन एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं किए गए
बिलासपुर. नाम निर्देशन पत्र जमा करने के तीसरे दिन आज किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया। नाम...
कलेक्टर ने की स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की समीक्षा
फण्ड के बावजूद अस्पतालों की बुनियादी सुविधाओं के निर्माण में हो रहा विलंब, कलेक्टर ने जताई गहरी नाराज़गी तेजी से...