May 4, 2024

मुख्यमंत्री का हुक्काबार बंद करने का निर्णय साहसिक : कांग्रेस

रायपुर. कांग्रेस ने मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में हुक्का बार पर प्रतिबंध लगाने का स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस आदेश से राज्य की तरूणाई जो नशे के गर्त में जा रही थी उस पर विराम लगेगा। हुक्का बार बंद करने के साथ गांजा और मादक पदार्थो की एक पत्ती भी राज्य में नहीं आने देने की मुख्यमंत्री की दृढ़ता उनकी युवाओं के स्वास्थ्य और उनके भविष्य की चिंता को बताता है। पूर्ववर्ती रमन सरकार ने बड़े पैमाने पर हुक्का बार का लाइसेंस देकर राज्य के युवाओं के स्वास्थ्य और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया था। एक साथ बड़े पैमाने पर लाईसेंस लेकर खोले गये हुक्का बारों को बंद करने का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का निर्णय एक साहसिक निर्णय है। हुक्का बार के शिकार बच्चें और किशोर थे। रमन सरकार ने भाजपा नेतओं को उपकृत करने के उद्देश्य से आने वाली पीढ़ी के भविष्य की चिंता किये बिना हुक्का बार का लाईसेंस दिया था। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि डॉ. रमन सिंह हुक्का बार को बंद किये जाने के मुख्यमंत्री के निर्णय में भी भीन भेख निकाल कर बयान बाजी कर रहे। इससे साफ हो रहा कि हुक्का बार और नशे के कारोबार बंद किये जाने के राज्य सरकार के निर्णय से वे असहमत है। रमन सिंह का असहमत होना स्वाभाविक भी है। 15 साल तक उनके राज में पनपा नशा माफिया जो हुक्का बार चलाता था, गांजे और अन्य मादक पदार्थो का कारोबार करता था। वह इस एक निर्णय से सड़क पर आ गया। प्रदेश के लाखों अभिवावक मुख्यमंत्री के इस साहसिक निर्णय के लिये उनका अभिनंदन करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post आत्मग्लानि के चलते विजय शर्मा ने किया आत्मसमर्पण : सुशील आनंद शुक्ला
Next post नाबालिग बालिका के साथ गलत काम करने वाले आरोपी को न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
error: Content is protected !!