May 7, 2024

बिलासपुर में गोलीबारी हत्या की घटना निंदनीय अस्वीकार्य दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होगी : कांग्रेस

रायपुर. कांग्रेस ने बिलासपुर में गोली बारी की घटना तथा उसमें एक व्यक्ति की मौत की कांग्रेस ने दुख व्यक्त करते हुए कड़ी निंदा किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि बिलासपुर में गोलीबारी हत्या की घटना निंदनीय अस्वीकार्य दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होगी। भाजपा आपराधिक घटना पर राजनीति मत करें। मृतक कांग्रेस का पदाधिकारी नहीं था। सरकार ने पुलिस को अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने तथा इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने के निर्देश दिये है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि सभ्य समाज में एक भी अपराधिक घटना अस्वीकार्य है। कांग्रेस सरकार अपराधों पर पूर्ण नियंत्रण के लिये काम कर रही है। भाजपा द्वारा घटना विशेष के आधार पर पूरे राज्य के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करना गलत है। जब राज्य में भाजपा की सरकार थी तब की अपेक्षा राज्य में अपराधों में कमी आई है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के नागरिकों विशेष कर महिलाओं को भय मुक्त जीवन जीने का वातावरण देने को प्राथमिकता में रखा। यही कारण है कि राज्य में अपराधों और महिला अत्याचार की घटनाओं में कमी आयी। सरकार की कानून व्यवस्था के प्रति मुस्तैदी का ही परिणाम है कि राज्य में नक्सल जैसे घटनाओं में भी कमी आयी है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि वर्तमान सरकार में प्रशासनिक सक्रियता और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही तेजी से बढ़ी है जिसके चलते ना केवल अपराधों में नियंत्रण हो रहा है, बल्कि अपराधी भी पकड़े जा रहे हैं। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने पहले दिन ही स्पष्ट संदेश दिया कि कोई भी व्यक्ति संविधान और कानून से ऊपर नहीं है और अपनी कार्यवाहीयों से इस तथ्य को प्रमाणित भी किया है। कोई भी आरोपी, कोई भी अपराधी, कोई भी षड्यंत्रकारी कानून और संविधान के दायरे से बाहर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post एक क्लिक में पढ़ें बिलासपुर की ख़ास खबरें…
Next post करोड़ो के घोटाले में एफआईआर दर्ज
error: Content is protected !!