
पांच अप्रैल को घोषणापत्र जारी कर सकती है कांग्रेस
नयी दिल्ली. कांग्रेस इस लोकसभा चुनाव के लिए आगामी पांच अप्रैल को घोषणापत्र जारी कर सकती है और इसके बाद वह देश के विभिन्न हिस्सों में चुनावी सभाओं का आगाज करेगी। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस आगामी तीन अप्रैल से ‘घर-घर गारंटी’ अभियान भी शुरू करेगी जिसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस के पांच ‘न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ के बारे में लोगों को बताएंगे। पार्टी ने ‘घर-घर गारंटी’ अभियान के तहत देश के आठ करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है।
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, ‘पांच अप्रैल को दिल्ली में कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किए जाने की संभावना है। इसके बाद देश भर में जनसभाएं शुरू होंगी। छह अप्रैल को जयपुर में जनसभा होगी जिसमें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं।’ पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की अध्यक्षता वाली घोषणापत्र समिति ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र तैयार किया है। कांग्रेस के अनुसार, उसका घोषणापत्र पार्टी के पांच न्याय -‘हिस्सेदारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘युवा न्याय’- पर आधारित होगा।
More Stories
रेलवे ने की घोषणा: स्टेशन पर भगदड़ की घटना के पीड़ितों को मिलेगा 10 लाख मुआवजा
नई दिल्ली : रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजन को 10-10 लाख...
हिंदू समाज ही देश का जिम्मेदार समाज है- मोहन भागवत
बर्धमान (पश्चिम बंगाल) . राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदू समाज की एकता और जिम्मेदारी पर...
महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की एसयूवी बस से टकराई, 10 की मौत, 19 घायल
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में यमुना नगर के मेजा थाना अंतर्गत प्रयागराज-मीरजापुर राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात...
बिमटेक ने प्रबंधन में पीएच.डी. समकक्ष फेलो प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किए, अंतिम तिथि 23 फरवरी
मुंबई/अनिल बेदाग: भारत के प्रमुख बिजनेस स्कूलों में से एक बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) ने 2025 सत्र के...
मैक्सिविजन ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स ने ओजस ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स के साथ साझेदारी कर महाराष्ट्र में दस्तक दी
मुंबई /अनिल बेदाग: मैक्सिविजन ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स ने मुंबई में विश्व प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित नेत्र देखभाल प्रदाता ओजस ग्रुप...
किसी भी देश में अवैध रूप से रहने का किसी को कोई कानूनी अधिकार नहीं
चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में अवैध अप्रवास के मुद्दे पर स्पष्ट रूप से कहा कि जो लोग...