नगर निगम के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शासन से की मांग

 

 

वार्ड बढऩे के बाद भी 671 पद रिक्त पड़े है

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र का विस्तार हो गया है और 70 वार्डों में संचालित हो रहा है। इसके बावजूद व्यवस्था संभालने के लिए अधिकारी कर्मचारी नहीं है। कई रिक्त पद खाली है। इस वजह से कर्मचारियों की कमी पड़ गई है। अब नगर निगम रिक्त पदों पर भर्ती करने के लिए राज्य शासन से मांग की है।

नगर निगम में कई श्रेणियों के इंजीनियरों के 81 स्वीकृत पदों में से 49 पद रिक्त हैं, जबकि केवल 32 इंजीनियर कार्यरत हैं। इस तरह निगम में 671 पद खाली पड़े हैं। परिसीमन के बाद निगम में 18 नगर पंचायत, नगर पालिका और ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। इसके बावजूद पदों की संख्या बढऩे के बजाय घटती जा रही है। निगम के 70 वार्डों में से हर एक के लिए सब इंजीनियर भी उपलब्ध नहीं है। प्रशासनिक व्यवस्था के तहत जोन स्तर पर सीमित इंजीनियरों को कई वार्डों का प्रभार सौंपा गया है। असिस्टेंट इंजीनियर से प्रभारी ईई बने ललित त्रिवेदी शामिल हैं, जिनकी पदोन्नति लंबे समय से लंबित थी। इसके अतिरिक्त, रायपुर नगर निगम के ईई लाल महेंद्र प्रताप सिंह और कोंडागांव के सहायक अभियंता बृजेश श्रीवास्तव को भी प्रभारी ईई के पद पर बिलासपुर नगर निगम में नियुक्त किया गया है। मुंगेली के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंकुर पांडेय को उपायुक्त नगर निगम बिलासपुर पदस्थ किया गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!