Skip to content

चंदन केसरी न्यूज़

Menu
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • बिलासपुर
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • इतिहास
  • संपादकीय
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कला -संस्कृति
  • संपर्क सूत्र
  • Pin Posts
  • Pradhan Sampadak
October 18, 2021
Homeटेक्नोलॉजीक्या आप Instagram के इन पांच जबरदस्त फीचर्स के बारे में जानते हैं? इन्हें करें ऑन और रखें अपनी प्रोफाइल को Safe

क्या आप Instagram के इन पांच जबरदस्त फीचर्स के बारे में जानते हैं? इन्हें करें ऑन और रखें अपनी प्रोफाइल को Safe

By News Desk टेक्नोलॉजी  0 Comments

नई दिल्ली. आज के समय में सोशल मीडिया की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है. ज्यादातर लोग, खासकर युवा पीढ़ी का, विभिन्न सोशल मीडिया एप्स पर अकाउंट है. इन एप्स की बात करें तो इंस्टाग्राम (Instagram) का नाम पहले कुछ नामों में लिया जाता है और इस एप को कितना पसंद किया जा रहा है, यह किसी से छुपा नहीं है. इंस्टाग्राम पर आपके पास अपने प्रोफाइल को पब्लिक या फिर प्राइवेट रखने का ऑप्शन होता है. अगर आपकी प्रोफाइल प्राइवेट है तो हम आपके लिए पांच ऐसे फीचर्स की जानकारी लेकर आए हैं जिनसे आप अपनी प्रोफाइल को और सेफ रख सकते हैं.

ऐक्टिविटी स्टेटस को बंद करें
इंस्टाग्राम में एक डायरेक्ट मैसेज (डीएम) का ऑप्शन होता है जहां आप लोगों से पर्सनली बात कर सकते हैं. इंस्टाग्राम पर एक ऐसा फीचर है जिससे डीएम पर लोगों को यह पता चल जाता है कि आप कब और कितनी देर पहले ऑनलाइन थे. आप चाहें तो इस ऑप्शन को एप के सेटिंग्स में प्राइवेसी के सेक्शन में जाकर डिसेबल कर सकते हैं.

रिस्ट्रिक्टेड अकाउंट्स का ऑप्शन

इंस्टाग्राम की सेटिंग्स में आपको रिस्ट्रिक्टेड अकाउंट्स नाम का एक फीचर मिलेगा. अगर आप किसी अकाउंट के लिए इस फीचर को ऑन कर देते हैं तो आप उन्हें ब्लॉक या अनफॉलो किए बिना रिस्ट्रिक्ट कर सकते हैं. इस फीचर को जिस अकाउंट पर लागू किया जाएगा, वह यह नहीं देख पाएगा कि आप कब ऑनलाइन हैं, कि आपने उसके मैसेज देखे हैं या नहीं. साथ ही, आप यह भी सिलेक्ट कर पाएंगे कि आपके पोस्ट पर उनके कमेन्ट्स बाकी फॉलोअर्स को दिखेंगे या फिर नहीं.

फॉलोअर्स को हटा दें
अगर आपको कोई फॉलो करने लगता है लेकिन आप नहनी चाहते हैं कि वह आपके पोस्ट्स और स्टोरीज को देखे, तो आप उन्हें अपनी फॉलोअर्स लिस्ट से हटा सकते हैं. अगर आप ऐसा करते हैं तो इंस्टाग्राम उन्हें इस बात की सूचना नहीं देता है और इस तरह उन्हें यह कहीं से नहीं पता चलेगा कि आपने उन्हें अपने फॉलोअर्स से रिमूव कर दिया है.

आपको कोई स्टोरी में मेन्शन कर सकता है या नहीं
इंस्टाग्राम की स्टोरीज का फीचर एक काफी चर्चित फीचर है जिसे काफी इस्तेमाल भी किया जाता है. 24 घंटों तक दिखने वाले इस फीचर में आप अपने फॉलोअर्स या फिर पब्लिक अकाउंट वाले यूजर्स को मेन्शन कर सकते हैं और इसकी सूचना उन्हें भी मिल जाती है. लेकिन आप चाहें तो आप इंस्टाग्राम की स्टोरी सेटिंग्स में जाकर मेन्शन का फीचर बंद कर सकते हैं. उस तरह कोई भी आपको अपनी स्टोरीज में टैग नहीं कर पाएगा.

लाइक्स को छुपायें और कमेन्ट्स को बंद कर दें

आपके पास एक यह ऑप्शन भी होता है जिसमें आप अपनी पोस्ट पर मिले लाइक्स को छुपा सकते हैं और आप चाहें तो किसी एक पोस्ट पर कमेन्ट्स को ऑफ भी कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए अपनी पोस्ट के पास दी तीन डॉट्स पर क्लिक करें और जो मेनू सामने खुलकर आएगा उसमें आपको ये ऑप्शन्स दिख जाएंगे.

इंस्टाग्राम के इन पांच फीचर्स को ऑन करके आप अपनी प्राइवेट प्रोफाइल को और गुप्त और पर्सनल बना सकते हैं. इनमें से कुछ फीचर्स आप तब भी इस्तेमाल कर सकते हैं अगर आपका अकाउंट पब्लिक है.

Tags:Instagram, Instagram features, Instagram Privacy Features, Instagram Private Account, Instagram Public Account

Related Posts

पैसा कमाने का शानदार मौका! Amazon India दे रहा चार घंटे में 60,000 रुपये महीना, जानें क्या करना होगा

इस ट्रिक से बिना बिजली के चलेंगे AC-कूलर

7 दिन तक चलने वाला धुआंधार Waterproof Smartphone, कीमत भी काफी कम

Add a Comment

Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Us

Follow us on facebook

चन्दन केसरी

Read more

  •  अनंतनाग में बादल फटने से भारी तबाही, होटलों में घुसा पानी
  • बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का निमंत्रण लेकर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से मिले प्रतिनिधि
  • कान्स से नए विचारों की अनमोल सौगात लेकर लौटी सेज़ल शर्मा 
  • ‘घर लौटा लल्ला’! ‘रक्तांचल 3’ में फिर दहाड़े क्रांति प्रकाश झा
  • राम मंदिर चंदा चोरी: आस्था के नाम पर राजनीति, चढ़ावे के नाम पर लूट
  • लॉजिस्टिक्स सुधार से वैश्विक दौड़ में आगे बढ़ेगा भारत
  • गरीबों का आशियाना उजाडक़र नहीं बने विधायक आवास: अटल श्रीवास्तव
  • अपोलो अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने दी दबिश
  • नौकरी मिली, एनओसी नहीं, हाईकोर्ट ने सरकार और आयोग से मांगा जवाब
  • अश्लील वीडियो और एफआईआर का डर दिखाकर शिक्षिका से 76,500 की साइबर ठगी
  • आधुनिक हाईड्रोलिक टूल्स की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे चालक निकलेंगे सुरक्षित
  • डिजिटल अरेस्ट कर 82 वर्षीय महिला से करोड़ों की ठगी, दो और आरोपी गिरफ्तार
  • मुंबई के बाद सूरत की सड़कों पर सैलाब, 47 की मौत
  • अबूझमाड़ तक पहुंची विकास की राह, सड़क ने बदल दी कटेर के ग्रामीणों की जिंदगी
  • बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा उग्र आंदोलन, जनपद सीईओ का भी करेंगे घेराव: अटल
  • डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना अभूतपूर्व गति से हो रही सशक्त – मुख्यमंत्री
  • आमिर-गौरी के प्यार की शाही निशानी बनी रूबी रिंग
  • शराब के कारण प्रदेश के युवा बर्बाद हो रहे- कांग्रेस
  • स्प्री हॉस्पिटैलिटी की गेस्ट-फर्स्ट सोच बनी सफलता की पहचान
  • सिरगिट्टी वार्ड में पांच मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए
  • तीसरी लाइन और 110 किमी की स्पीड से बदलेगी रेल यात्रा
  • राजस्व मामलों में देरी से आम नागरिक होत हैं परेशान: कलेक्टर
  • राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस निकालेगी श्रीराम श्रद्धा पद यात्रा
  • राजस्व वसूली में लाएं गति, मासिक लक्ष्य तय कर करें कार्य: आयुक्त
  • कुएं में गिरकर डूबने से किसान की मौत

Follow us on X

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
चंदन केसरी न्यूज़ Copyright © 2026.
Privacy Policy I Theme by Chandan Kesari I Back to Top ↑