पथराव के चलते स्कॉर्पियों ने लोगों को मारी थी टक्कर, बिल्हा पुलिस ने दोनों पत्थरबाजों को जेल भेज दिया

 

 

बिलासपुर। पत्थरबाजी करने के कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर अन्य वाहन सवार व लोगों को टक्कर मार दी थी, जिससे कई लोगों को गंभीर चोटें आई थी। इस मामले में एक माह बाद पुलिस ने पत्थरबाजी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बिल्हा पुलिस ने बताया कि बलौदा बाजार जिला के सिटी कोतवाली निवासी अनवर अली पिता मोह. जुम्मन अली (40) ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 20 अप्रैल को 1 बजे ग्राम झाल मेनरोड में वाहन क्रमांक सीजी 7सीबी 0655 ट्रक के पीछे आ रही मेटाडोर व बरतोरी के आगे मेन रोड में स्कार्पियों में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईंट फेकने से वाहन अनियंत्रित होकर रोड किनारे चल रहे चालकों व वाहन में बैठे व्यक्तियों को टक्कर मार दी थी। जिससे लोगों को गम्भीर चोंटे आई थी। इस मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर जांच कर रही थी। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम पत्थरबाजी करने वाले आरोपी की पतासाजी में जुटी थी। बिल्हा क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। तब बाइक सवार व्यक्ति पंकज कुमार धु्रव (21) निवासी नयापारा वार्ड क्रमांग 16 टेंगा थाना नगर जिला धमतरी, मोहन निषाद (30) निवासी कोहरौदा थाना बिल्हा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!