50 हजार का नकली मसाला जब्त, खाद्य एवं औषधि विभाग ने की कार्रवाई
बिलासपुर। व्यापार विहार में नकली मसाला का कारोबार किया जा रहा था। शिकायत मिलते ही खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने व्यापार विहार स्थित एक ट्रांसपोर्ट परिसर में छापेमारी की। जहां से 50 हजार रुपए के एवरेस्ट मीट मसाला के संदिग्ध पैकेट जब्त किए हैं।
शुरुआती जांच में मसाले के नकली होने की आशंका जताई गई है। विभाग पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटा हुआ है। इस कार्रवाई में करीब 50 हजार रुपए कीमती मसाले को सीज किया गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने व्यापार विहार स्थित श्री मारुति गुड्स गैरेज में दबिश दी। इस दौरान एवरेस्ट मसाला कंपनी के प्रतिनिधि भी साथ थे। जिसने यह पुष्टि की कि एवरेस्ट मीट मसाला नकली होने की आशंका है। जिसके आधार कार्रवाई करते हुए एवरेस्ट मीट मसाला के 9 बॉक्स संदिग्ध पाए गए। जांच के दौरान मौजूद एवरेस्ट मसाला कंपनी के प्रतिनिधि ने पैकिंग और उत्पाद को देखकर पहली नजर में इसे संदिग्ध बताया।


