कुएं में गिरकर डूबने से किसान की मौत

 

बिलासपुर। कुएं की दीवार पर बैठकर बीड़ी पीते समय किसान अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। जिससे वह पानी की गहराई में डूब गया और उसकी मौत हो गई है। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
कोटा पुलिस ने बताया कि ग्राम अमाली निवासी टुडेश्वर यादव (35) बीते गुरुवार को वह गांव के एक कुएं की दीवार पर बैठकर बीड़ी पी रहा था। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और संतुलन बिगडऩे के कारण 20 फीट गहरे कुएं में गिर गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *