May 5, 2024

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने फिर एक बार फर्जीवाड़ा और झूठ का सहारा लिया

रायपुर. शिक्षक भर्ती संघ के पदाधिकारियों की गिरफ्तारी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के असत्य कथन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि रमन सिंह 15 वर्ष तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। ऐसे नेता द्वारा गलत कथन और फर्जीवाड़े की राजनीति गलत और अस्वीकार्य है। रमन सिंह द्वारा जो ट्वीट किया गया था उसका खंडन पुलिस प्रशासन और शिक्षक भर्ती संघ के पदाधिकारियों द्वारा भी किया जा चुका है। इसके पहले टूलकिट मामले में भी रमन सिंह ने फर्जी दस्तावेजों को सार्वजनिक किया था। भाजपा और भाजपा नेताओं को देश में अब झूठ बोलने और फर्जीवाड़े की राजनीति बंद कर देनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में भाजपा मुद्दाविहीन हो चुकी है। भाजपा के नेता मुद्दों के दिवालियापन के दौर से गुजर रहे हैं। 15 साल तक मुख्यमंत्री रहते डॉ रमन सिंह राज्य की जनता के सामने रोज झूठ बोलते थे, झूठे सपने दिखाते थे, झूठी विकास यात्रा निकालते थे, आज भी रमन सिंह की आदत वही है। भाजपा नेताओं को झूठ बोलने अफवाह फैलाने गुमराह करने की ट्रेनिंग नागपुर मुख्यालय से मिलती है। भाजपा सच और सत्य से कोसों दूर ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post आंतरिक शक्ति को मजबूत करें : डॉ. सत्यगोपाल
Next post कोरोना से मृत आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति पर मुख्यमंत्री को साधुवाद : कांग्रेस
error: Content is protected !!