हार्वेस्टर मालिक पर जालनेवा हमला कर लूट लिए 10 हजार रुपये 

 

बिलासपुर। देर रात खाना लेने के लिए ढ़ाबा जा रहे हार्वेस्टर मालिक पर लूटेरों ने जानलेवा हमला कर दिया। उसके जेब से नगद 10 हजार रुपए व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाशी में जुटी है।

कोनी पुलिस ने बताया कि कवर्धा निवाीस धर्मेंद्र साहू खेती किसानी और हार्वेस्टर चलाने का काम करता है। 20 मई को वह बिलासपुर में धान कटाई के लिए हार्वेस्टर चलाने आया था। 27 मई को हार्वेस्टर मशीन खराब होने से रमतला के खेत में रात को अपने साथी राम किशोर, कमल साहू के साथ बनाने का प्रयास कर रहे थे। ज्यादा रात होने से वह अपना मोटर सायकल स्पलेंडर खाना लेने ढाबा जा रहा था। 28 मई की रात 12.30 बजे मोपका बायपास मोड़ के पास ग्राम सेंदरी पहुंचा। तभी 4 अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल काले रंग के पल्सर में बैठे थे। सभी युवकों ने पीडि़त केा रोकने का इशारा किए और नहीं रोकने पर बदमाशों ने लात से मारकर मोटर सायकल सहित गिरा दिए। इसके बाद सभी युवकों ने मिलकर हाथ मुक्का बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने का भय दिखा कर जेब से नगद 10 हजार रुपए, मोबाइल को लूटकर फरार हो गए। हमला से पीडि़त को चोट लगी है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!