पंजाब से बिलासपुर में हेरोईन की तस्करी, गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्ततार
बिलासपुर। पंजाब से बिलासपुर तक हेरोईन का जाल फैल गया है। बिलासपुर पुलिस की टीम ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नशीली पदार्थ हेरोईन वजन 97.63 ग्राम जब्त किया गया है। आरोपियों में खरीदार भी शामिल है।
एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने नशे के सौदागरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले के सरहदी इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है। सूचना मिल रही थी कि बाहर राज्य से छत्तीसगढ के अनेक जिलों में नशीले पदार्थ हेरोईन की सप्लाई हो रही हैै। बड़ी कीमतों में विक्रय किया जा रहा हैं। बिलासपुर पुलिस द्वारा मुखबीर तैनात किया गया। लगातार बाहरी लोगों व संदिग्धों पर नजर रखी जा रही थी। 12 मई को सूचना मिली कि तोरवा क्षेत्र रेलवे स्टेशन के पास कार क्रमांक सीजी 22एबी 5247 में नशीली पदार्थ हेरोईन की तस्कर विक्रय करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर निरीक्षक निलेश पांडेय व तोरवा पुलिस मौके पर पहुंचे। कार सवार व्यक्ति रोड किनारे खड़े थे। कार में 5 व्यक्ति सवार मिले। सभी से पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे। कार में बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर एक बाटल में प्रतिबंधित हेरोईन नशीली पदार्थ मिला। जिसका किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज नहीं था।
पूछताछ पर अपना आरोपियों ने नाम जितेंदर सिंह रंधावा (43) निवासी हदैतपुर भिलोवाल थाना कत्थुनगर अमृतसर पंजाब, जगदीप सिंह (38)निवासी अमृतसर पंजाब के द्वारा छत्तीसगढ के बिलासपुर जिले में बिक्री के लिए लाना बताया। खरीदार आरोपी शेख अल्ताफ उर्फ लल्ला (27) निवासी दीनदायल उपाध्याय नगर दाउपारा कोतवाली मुगेंली अमित कुमार डाहिरे (24)निवासी कोलिहाडीह थाना कोतवाली मुगेली, अवि पाठक (23) निवासी कोतवाली मुगेंली को गिरफ्तार किया गया।


