May 3, 2024

आवास न्याय योजना क्रांतिकारी योजना साबित होगी-अटल श्रीवास्तव

राहुल को देखने पहुंचा जनसैलाब बता रहा है कि 2023 में कांग्रेस की सरकार पुनः भारी बहुमत से आयेगी…

बिलासपुर.  तखतपुर विधानसभा के भरनी-परसदा मैदान में पहुंची लाखों की तदात में भीड़ यह बता रही थी कि देश के नेता कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल जी को देखने देश के साथ ही प्रदेश एवं बिलासपुर की जनता भी उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते हुए छ.ग. पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बिलासपुर के लोगों ने यह तय कर दिया है कि 2023 में पुनः कांग्रेस की सरकार बन रही है। राहुल जी के हाथों आवास न्याय योजना की शुरुआत कराकर कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना की तरह ही आवास न्याय योजना भी सफल साबित होगी और सभी आवासहीन लोगों को सर्वेक्षण के आधार पर छत उपलब्ध कराने का काम भूपेश सरकार करेगी।
अटल श्रीवास्तव एवं उनके अन्य साथी लगातार तीन दिनों से सम्मेलन की तैयारियों में लगे हुए थे। कार्यक्रम सफल होने के बाद अटल श्रीवास्तव ने सभी लोगों को कार्यक्रम की सफल होने की बधाई दी।
आज कार्यक्रम स्थल पर छ.ग. पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चैहान, सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, मंडी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, संदीप शुक्ला, शहर कांग्रेस महामंत्री समीर अहमद, संयुक्त महामंत्री देवेन्द्र सिंह बाटू, शहर उपाध्यक्ष धर्मेश शर्मा, अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के सदस्य महेश दुबे, प्रदेश सचिव सुधांशु मिश्रा, श्रीमती सीमा पाण्डेय, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, अरविन्द शुक्ला, राजू यादव, असलम शेरू, महेन्द्र गंगोत्री, रंजीत सिंह सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भाजपा की परिवर्तन यात्रा को जनता ने नकार दिया
Next post कांग्रेस सरकार ने 12 लाख लोगों से उनके आवास का अधिकार छीना -नित्यानंद
error: Content is protected !!