December 19, 2024
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर द्वारा आरक्षक को दिया गया नगद इनाम
बिलासपुर. डॉ संजीव शुक्ला,पुलिस महानिरीक्षक रेंज बिलासपुर के मार्गदर्शन में रेंज अंतर्गत 08 जिलों के थानों में पदस्थ चिन्हित कर्मचारियों को अब तक 3 चरणों में प्रशिक्षण दिया जा चुका है । प्रशिक्षण में थाना चकरभाठा से शामिल आर. मनीष साहू ने 04 प्रकरणों में NCCRP पोर्टल के माध्यम से राशि होल्ड करवाकर 04 प्रकरणों में कुल 1,21,093 रुपये माननीय न्यायालय के आदेश उपरांत प्रार्थी/आवेदकों को वापस दिलवाया ।
पुलिस महानिरीक्षक डॉ संजीव शुक्ला के द्वारा आरक्षक मनीष साहू को उक्त सराहनीय कार्य के लिए 1000 रुपये का ईनाम देकर उत्साहवर्धन किया गया।
Related Posts
पीड़ित, परिजन से मुख्यमंत्री का खेद व्यक्त करना, सरलता, सहजता का जीवंत प्रमाण : घनश्याम तिवारी
इंटरनेशनल टूरिज्म ट्रेड फेयर फितुर 2023 में भाग लेने पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव अधिकारियों के साथ स्पेन रवाना

