ड्राईवर के मकान से 1 लाख के जेवर पार, जांच में जुटी पुलिस

 

बिलासपुर। वाहन चालक के सूने मकान में चोरी हो गई। किसी अज्ञात चोर ने आलमारी से एक लाख रुपए के जेवर चोरी कर भाग गया। इस दौरान पीडि़त अपने सास से मुलाकात करने गया था। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस अपराध दर्ज किया है।

सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि यदुनंदन नगर श्याम परिसर दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास रहने वाला भुनेश्वर गोपाल सिंह ठाकुर के मकान में किराए से परिवार के साथ रहता है। वाहन चलाने का काम करता है। 13 मई को 12 बजे उसकी सास मंदाकनी दुबे की तबीयत खराब हो गई। सूचना मिलते ही भुनेश्वर किराए के मकान में ताला बंद कर पत्नी नेहा दुबे के साथ ससुराल राजीम चला गया। 19 मई की शाम 5.30 बजे मोहल्ले का दोस्त रिखी ठाकुर ने फोन से सूचना दी कि आपके मकान का ताला टूटा हुआ है। चोरी होना प्रतीत हो रहा है। सूचना पर भुनेश्वर तत्काल राजीम से बिलासपुर अपने घर पहुंचा। किराये के मकान का दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर रखा अलमारी खुला हुआ था और सोने चांदी के जेवर सोने का झुमका एक जोड़ी, सोने का चैन एक नग, सोने की अंगूठी तीन नग, सोने की बिंदिया एक नग, सोने की बाली एक जोड़ी, चांदी का पायल पैर पट्टी, चांदी का करधन एक नग चोरी हो गई थी। इसके अलावा मकान का रोशन दान भी टूटा हुआ था। जेवर की कीमत एक लाख रुपए है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!