May 10, 2024

छ्त्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद यूथ विंग के अध्यक्ष बने ज्योतिन्द्र उपाध्याय

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ी ब्रह्माण विकास परिषद की आवश्यक बैठक इमलीपारा विप्र भवन में आयोजित की गई जिसमे ब्राह्मण समाज के कार्यो को गति देने एवं ब्राह्मण विकास परिषद मुख्य टीम को सहयोग करने हेतु अधिवक्ता ज्योतिन्द्र उपाध्याय को छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद यूथ विंग (युवा शाखा) का अध्यक्ष सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया श्री उपाध्याय का मनोनयन उनके द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रति 15 वर्षो से किये गए कार्यो एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए किया गया। मनोनयन पश्यात श्री उपाध्याय ने कहा कि ब्राह्मण समाज में सदस्यता के माध्यम से अधिक से अधिक लोगो को जोड़कर मजबूती से कार्य करेंगे और हमारा मुख्य उद्देश्य समाज हित में कार्य करना होगा। इनका मनोनयन बैठक में उपस्थित छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद के अध्यक्ष  डॉ प्रदीप शुक्ला, संजय शर्मा, अनिल तिवारी, डॉ प्रफुल्ल शर्मा, चंद्रशेखर पाण्डेय, नागेन्द्र धर शर्मा, रविन्द्र धर दिवान, रमाकांत पाण्डेय, अश्वनी मिश्रा, संदीप द्विवेदी, रविन्द्र उपाध्याय, आकाश तिवारी, आशुतोष मिश्रा , सनी तिवारी आदि की सहमति से  किया गया ज्योतिन्द्र उपाध्याय के अध्यक्ष बनने पर सभी वर्गों में उत्साह और हर्ष व्याप्त है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post रक्षा बंधन : भारतीय संस्कृति के पर्व हर जीवन की रक्षा के साथ प्रेम, समर्पण, निष्ठा व संकल्प के द्वारा हृदयों को भी बांधने का वचन देते है – महेश अग्रवाल
Next post अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया का 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास
error: Content is protected !!