कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच का मासिक पत्रिका “ब्रम्ह आलोक” का 100 वां अंक होगा विशेषांक
बिलासपुर. मंच के प्रदेश संगठन सचिव पं. सुदेश दुबे साथी ने बताया कि मंच के आगामी कार्यक्रम हेतु बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंच द्वारा प्रकाशित समाजिक मासिक पत्रिका ” ब्रम्ह आलोक”, का अक्टूबर 2021 का अंक 100 वां अंक होगा जिसे विशेषांक के रुप में प्रकाशित किया जाएगा। जिसके संयोजक पं. सुदेश दुबे साथी होंगे साथ ही पं.अमित तिवारी,पं. संदीप शुक्ल, पं. मनीष तिवारी, पं.आदित्य मिश्र,पं. करूणा शंकर वस्थी, पं. शाश्वत तिवारी,पं. श्याम तिवारी, पं.उदय शंकर मिश्र, पं.राम शंकर शुक्ल, पं.सुरेन्द्र तिवारी होंगे। मंच द्वारा निर्माणाधीन समाजिक भवन आशीर्वाद भवन परिसर में वृहद वृक्षारोपण हेतु पं. सुदेश दुबे साथी एवं पं. अमित तिवारी प्रभारी होंगे। महिला समिति गठन हेतु श्रीमती डॉ. पूर्णिमा मिश्रा, श्रीमती अल्का तिवारी संयोजक होगी। मंच द्वारा प्रतिवर्ष श्रीराधाकृष्ण सजाओ प्रतियोगिता हेतु पं. अमित तिवारी संयोजक होंगे।