
पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े कुकर में उबाले
हैदराबाद : तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के वेंकटेश्वर कॉलोनी से दिल दहलाने वाली घटना हुआ है। एक पूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी को बेहरमी से मार डाला। यही नहीं, बाद में उसके शव के टुकड़े कर उन्हें प्रेशर कुकर में उबाला। घटना मीरपेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एलबी नगर के डीसीपी के मुताबिक “एक महिला की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पति ने खुद दावा किया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। उसने बताया कि उसने चाकू से हत्या की और शव के टुकड़े कर उन्हें झील में फेंक दिया। हालांकि, जांच अभी जारी है और सत्यता की पुष्टि की जा रही है।”
मृतका की मां सुबम्मा ने 18 जनवरी को जिल्लेलगुड़ा में अपनी बेटी माधवी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की शादी 13 साल पहले पूर्व सैनिक गुरुमूर्ति से हुई थी। वह वर्तमान में कंचनबाग में एक सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा है।
पुलिस के मुताबिक माधवी और गुरुमूर्ति पिछले पांच साल से मीरपेट थाना क्षेत्र के वेंकटेश्वर कॉलोनी में अपने दो बच्चों के साथ रह रहे थे। 16 जनवरी को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद माधवी घर से बाहर चली गई और फिर वह लापता हो गई।
More Stories
महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की एसयूवी बस से टकराई, 10 की मौत, 19 घायल
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में यमुना नगर के मेजा थाना अंतर्गत प्रयागराज-मीरजापुर राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात...
बिमटेक ने प्रबंधन में पीएच.डी. समकक्ष फेलो प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किए, अंतिम तिथि 23 फरवरी
मुंबई/अनिल बेदाग: भारत के प्रमुख बिजनेस स्कूलों में से एक बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) ने 2025 सत्र के...
मैक्सिविजन ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स ने ओजस ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स के साथ साझेदारी कर महाराष्ट्र में दस्तक दी
मुंबई /अनिल बेदाग: मैक्सिविजन ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स ने मुंबई में विश्व प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित नेत्र देखभाल प्रदाता ओजस ग्रुप...
किसी भी देश में अवैध रूप से रहने का किसी को कोई कानूनी अधिकार नहीं
चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में अवैध अप्रवास के मुद्दे पर स्पष्ट रूप से कहा कि जो लोग...
गोदरेज एंटरप्राइज़ेज़ ग्रुप के मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट बिजनेस ने लॉजीमैट इंडिया 2025 में स्मार्ट और सस्टेनेबल नवाचारों का अनावरण किया
‘मेक इन इंडिया’ विजन के साथ वाहन मॉनिटरिंग सिस्टम (IoT) जैसी उन्नत तकनीकों का प्रदर्शन, जो उत्पादन क्षमता बढ़ाने में सहायक है...
मुंबई पुलिस ने नकली गुडनाइट उत्पादों की आपूर्ति करने वाली यूनिट पर की छापेमारी
मुंबई : गुडनाइट जैसे प्रमुख ब्रांड संचालित करने वाली घरेलू कीटनाशक श्रेणी में बाजार की अग्रणी कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स...