कृष–किशोर का दिल से निकला गाना, दिल तक पहुंचा

इमोशन और बीट्स का परफेक्ट मेल है ‘तुमने दिल दिया नहीं’ 
कृष–किशोर की जोड़ी फिर छाई, नए गाने में दिखा प्यार और दोस्ती का अनोखा रंग
मुंबई /अनिल बेदाग : हिट ट्रैक ‘दिल लगाना मना था’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब कृष और किशोर मंडल एक बार फिर अपने नए गाने ‘तुमने दिल दिया नहीं’ के साथ दर्शकों के बीच लौटे हैं। रिलीज होते ही यह गाना डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और खासकर युवाओं के दिलों में जगह बना रहा है। इमोशनल लिरिक्स और कैची इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक का यह मेल गाने को खास बनाता है।
इंटरव्यू के दौरान कृष ने कहा, “यह गाना हमारे दिल के बेहद करीब है। हमें खुशी है कि लोग इसके इमोशन्स को समझ रहे हैं और इससे जुड़ पा रहे हैं। हर गाने के साथ हम कुछ नया देने की कोशिश करते हैं।” वहीं किशोर मंडल ने साझा किया, “दर्शकों का प्यार ही हमारी ताकत है। हमने इस गाने में ऐसे जज्बात दिखाने की कोशिश की है, जो हर किसी की जिंदगी से जुड़ते हैं—चाहे वह अधूरा प्यार हो या गहरी दोस्ती।”
आरडीसी मीडिया के फाउंडर दुर्गाराम चौधरी के मुताबिक, यह गाना आज के दर्शकों की पसंद और भावनाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ‘तुमने दिल दिया नहीं’ अपने अनोखे एहसास और म्यूजिक स्टाइल के चलते म्यूजिक लवर्स के बीच तेजी से अपनी पहचान बना रहा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!