एटीएम में मदद के बहाने ठगी…. दो युवकों ने बुजुर्ग महिला के खाते से उड़ाए 30 हजार रुपये

बिलासपुर – शहर में एटीएम ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां मदद के बहाने दो अज्ञात युवकों ने एक बुजुर्ग महिला के खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुंगेली नाका स्थित एसबीआई एटीएम की है। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5)-BNS एवं 303(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया उषा राठौर 61 वर्ष निवासी नेहरू नगर 23 अप्रैल 2026 की शाम करीब 4:30 बजे मुंगेली नाका स्थित एसबीआई एटीएम पहुंचीं। उन्होंने पहले अपने खाते से 10 हजार रुपये निकाले, लेकिन इसके बाद उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। इसी दौरान वहां मौजूद दो अज्ञात युवक मदद के बहाने उनके पास आए और उन्हें कस्टमर केयर में कॉल करने की बात कहकर गुमराह करने लगे। प्रार्थिया के अनुसार, आरोपियों ने बातचीत के दौरान उनकी जानकारी का दुरुपयोग करते हुए सरकंडा स्थित एटीएम से अलग-अलग समय कुल 30 हजार रुपये तीन बार में निकाल लिए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने तत्काल अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया। उषा राठौर ने बताया कि आरोपियों की संख्या 2 से 3 थी, जो गोरे रंग के और लंबे कद के थे। उन्होंने चेहरे पर कोई कपड़ा नहीं बांधा था।

घटना के बाद प्रार्थिया ने क्राइम ब्रांच और संबंधित बैंक
कद के थे। उन्होंने चेहरे पर कोई कपड़ा नहीं बांधा था। घटना के बाद प्रार्थिया ने क्राइम ब्रांच और संबंधित बैंक में भी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला पंजीबद्ध कर लिया है और एटीएम कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि एटीएम में किसी अनजान व्यक्ति की मदद लेने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को दें।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!