लारेल्स फाउंडेशन ने विधि-विधान से कराया शिव कुमार संग अंजु का शुभ विवाह
बिलासपुर. अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन द्वारा व लारेल्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान शिव कुमार संग अंजु का चंदन ब्लॉग 3 दुर्गा मंदिर राजकिशोर नगर में विधि विधान के साथ विवाह करवाया विवाह संपन्न कराया गया। नव जोड़े को सभी ने उपहार और घरेलु उपयोग समान भी उपलब्ध कराया।
वर-वधु को सभी नव दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपमा अग्रवाल, बिंदु सिंह, सविता देवी, संतोषी विश्वकर्मा, गीता दुबे, जिग्यासा सराफ, अनिता साहु, रामदुलारी सिंह, सुनीता विश्वकर्मा, मंजु सिंह, वैशाली, कुनाल केडिया, प्रशांत सिंह, ए के कंठ, सात्त्विक सराफ, यशवंत, प्रतिक तिवारी, चंद्र किशोर प्रसाद उपस्थित थे।
अध्यक्ष सपना सराफ ने बताया कि 5 मई को विवाह समारोह आयोजित किया गया था। अग्रवाल महिला सम्मेलन द्वारा आयोजित इस विवाह समारोह में सभी योगदान रहा। हमारे द्वारा हर वर्ष विवाह कराया जाता है। बेटी मेरी शान है का लक्ष्य लेकर छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल महिला संगठन इस पुनित कार्य के लिए समर्पित है।