लायंस क्लब संकल्प ने नेचर सिटी में पौधरोपण किया
बिलासपुर. लायंस क्लब बिलासपुर संकल्प के तत्वाधान में नेचर सिटी में वृक्षा रोपण किया गया।लायंस क्लब बिलासपुर संकल्प की अध्यक्ष क्षमा सिंह ने बताया कि संकल्प क्लब के सदस्यों के सहयोग के अतिरिक्त हमारे आने वाली पीढ़ी अभी के नन्हे बच्चो के साथ विशेष कार्यक्रम पौधरोपण किया गया। ताकि बच्चो के मन में पर्यावरण के प्रति संवेदना एक अच्छी पहल और भविष्य के लिए प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी बनती है। पर्यावरण को बचाना है और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना है, और बच्चो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। पेड़ पौधों से ही हमें ऑक्सीजन मिलता है और पर्यावरण का असर हमारे जीवन सबसे महत्वपूर्ण है। इसमें बच्चो के अलावा संकल्प की अध्यक्ष क्षमा सिंह, जाह्नवी चौधरी, अरुणा अग्रवाल किरण सिंह, अंतरा चंद्राकर, प्रकृति वर्मा, किरण मोइत्रा, ज्योत्सना दुबे, शिखा सिंह का योगदान रहा।