May 8, 2024

तिफरा ओवर ब्रिज में हुआ लोड टेस्ट, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

बिलासपुर/अनीश गंधर्व. आज तिफरा ओवर ब्रिज में आज अधिकारियों ने लोड टेस्ट किया। तीन दिनों तक इस मार्ग में भारी वाहनों के प्रवेश रोक लगाया गया। नया ब्रिज का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। कार्यों की समीक्षा अधिकारी कर रहे हैं, बहुत जल्द शहर में यातायात व्यवस्था सुधरेगी।

मालूम को बस स्टेंड से निकलने वाली बसों के कारण यहां आए दिन जाम लग जाती है। कभी कभी भारी वाहन बीच पुल में ही बिगड़ जाती है। लोग इस मार्ग से गुजरने में घबराते हैं। यातायात के दबाव को देखते हुए नए फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।आधिकारिक निरीक्षण के बाद इस ब्रिज का उद्घाटन किया जाएगा। बस स्टेंड व रेलवे  जाने वाले लोग राहत की सांस ले सकेंगे। इसी तरह यात्री बस संचालक भी समय सीमा पर संचालन कर सकेंगे। एक ओर को आज बंद करके लोड टेस्ट किया गया है। लोग हलाकन होते रहे। बहुत जल्द ही इसका फायदा भी मिलेगा। तिफरा, यदु नंदन नगर सहित आसपास के ग्रामीण जो शहर रोजाना आना जाना करते है उन्हे लंबे अंतराल बाद सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भाजपा कोरोना पर फिर निम्न स्तरीय राजनीति न करें : कांग्रेस
Next post दुल्हन की तरह सजने लगा कलेक्टोरेट परिसर
error: Content is protected !!