May 7, 2024

लोकसभा पर्यवेक्षक अजय उपाध्याय रतनपुर पहुंचकर माँ महामाया के दर्शन किये

बिलासपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त लोकसभा पर्यवेक्षक अजय उपाध्याय आज मुंगेली जिले के दौरे पर जाने से पूर्व रतनपुर पहुंचकर माँ महामाया के दर्शन किये, देश और छ.ग. के खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। अजय उपाध्याय के साथ बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी एवं छ.ग. पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, शहर कांग्रेस के महामंत्री समीर अहमद भी साथ रहें।
रतनपुर पहुंचने पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, जिला पर्यटन के सदस्य आनंद जायसवाल, शिवा पाण्डेय, पार्षद ओमप्रकाश कहरा आदि ने स्वागत किया।
लोकसभा पर्यवेक्षक अजय उपाध्याय ने कहा कि  रतनपुर में माँ महामाया के दर्शन कर लोरमी और मुंगेली के प्रवास  पर  जा रहा हूं। छ.ग. में पुनः कांग्रेस की सरकार बनेगी। छ.ग. की कांग्रेस की सरकार माननीय भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसानों, भूमिहीन कृषकों, महिलाओं को लेकर जो काम कर रही है। वो देश के लिये एक अनुपम उदाहरण है कि सरकारों को जनता के लिये कैसे काम करना चाहिए। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं बाजार हाट में चलित स्वास्थ्य मेडिकल यूनिट क्रांति के प्रतीक हैं।
अजय उपाध्याय दिनांक 28 अगस्त को बिल्हा सुबह 10ः30 बजे, तखतपुर दोपहर 1ः30 बजे और बिलासपुर 4 बजे प्रवास पर पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात करेंगे। 28 अगस्त को होने वाले संकल्प शिविर में भाग लेगें। उक्त जानकारी प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
Next post बिलासपुर प्रवास में आये छत्तीसगढ़ प्रभारी का विधानसभा संयोजक साहिल भाभा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया
error: Content is protected !!