April 27, 2024

अभिव्यक्ति-नारी के सम्मान की : महिलाओं की सुरक्षा एवं उसके अधिकारों के बारे में महिला पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा

बिलासपुर. महिलाओं की सुरक्षा एवं उसके अधिकारों के बारे में उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से अभिव्यक्ति-नारी के सम्मान की राज्य स्तरीय कार्यक्रम दिनांक 8 .3.21 से प्रारंभ किया गया। जो 7 दिनों के लिए जिले में संचालित किया जाना है। इसी कड़ी में  दिनांक 9.3.21 को (द्वितीय दिवस )शहरी क्षेत्र,कॉलोनी,मोहल्ला व रहवासी क्षेत्र में अभियान चलाया गया।जिसमें शा. उ. विद्यालय सकरी में जाकर बच्चों को साइबर सुरक्षा, लैंगिक उत्पीड़न की जानकारी दी गई।बालिका संप्रेक्षण गृह में जाकर गुड टच बैड टच की जानकारी दी गई।चाटीडीह सरकंडा में घरेलू हिंसा व लिंगियाडीह सरकंडा में जाकर पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना की जानकारी छेड़खानी,आत्मरक्षा एवं उनके अधिकार के बारे में बताया गया ।इसी कड़ी में लायंस क्लब वसुंधरा के मंच से अभिव्यक्ति-नारी के सम्मान  की कार्यक्रम के तहत महिलाओं से संबंधित अपराध, साइबर क्राइम के साथ साथ महिलाओं के अधिकार एवं आसानी से विधिक सेवा प्राप्त करने के तरीके बताए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में डीएसपी निमीषा पांडे एवं स्नेहिल साहू, निरीक्षक दुर्गा किरण पटेल ,सहायक उपनिरीक्षक शारदा सिंह, उप निरीक्षक सरिता तिवारी, प्रधान आरक्षक सुनीता , प्रधान आरक्षक रीना प्रधान, रीना चंदेल, मनीषा यादव एवं समस्त रक्षा टीम शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ रेलवे मजदूर कांग्रेस का समर्थन करने पहुंचे महापौर
Next post मुंबई जाने वाले यात्री कृपया ध्यान दे,यात्रा करने से पहले पढ़े यह खबर
error: Content is protected !!