नकली माल बेचने वालों का होगा सदस्यता निरस्त

 

 

बिलासपुर। व्यापार विहार के बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन संघ ने चेतावनी दी है कि नकली सामान बेचने वाले व्यापारियों का संघ से सदस्याता समातप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। फर्जी सामान लोगों को खिलाकर मुनाफा कमाने का धंधा बंद करने की अपील की है।

संघ के अध्यक्ष ननकराम खटूजा ने कहा कि सोशल मीडिया व समाचार पत्रों में नकली सामान बेचेन की खबर चल रही है। इस सबंध में संघ की बैठक की गई। नकली सामान बेचने वालों के हम खिलाफ है और प्रशासन के साथ मिलकर काम रहे है। प्रशासन की ओर से नकली सामान बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ताकि दोबारा कोई भी व्यक्ति नकली सामान बेचने की हिम्मत न कर सके। उन्होंने कहा कि नकली सामान बेचना बिल्कुल गतल है, क्योंकि वह खाद्या सामग्री है। खाने के बाद लोगों के सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। व्यापार विहार में करीब 400 व्यापारी है और बहुत ज्यादा दूसरे राज्यों से माल आता है। यहां बिलासपुर संभाग के अलग-अलग जिलों में भेजा जाता है। कुछ ही व्यापारी लालच में आकर नकली सामान बेचने का काला धंधा करते हैं। ऐसे व्यापारियों का हमल नींदा करते हैं। शासन पहले से अलर्ट रहे तो यहां तक नकली सामान आएगा ही नहीं। संघ की बैठक हुई है। जिसमें तय किया गया है कि नकली सामान बेचने वालों के खिलाफ है। साथ ही उनकी सदस्यता निलंबित करने का निर्णय लिया गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!