मस्तूरी सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 17 मतों से पारित, पंचों एवं समर्थकों में खुशी का माहौल

मस्तूरी। ग्राम पंचायत मस्तूरी की सरपंच श्रीमती सुनीता विनोद सारथी के विरुद्ध उप सरपंच एवं पंचों के द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सोमवार को ग्राम पंचायत कार्यालय में मतदान कराया गया जिसमें उपस्थित कुल 17 पंचों ने सरपंच के विपक्ष में एकतरफा मतदान किया। ज्ञात हो कि ब्लॉक मुख्यालय स्थित ग्राम पंचायत मस्तूरी सरपंच के विरुद्ध उपसरपंच एवं पंचों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लगाया था जिसके परिपेक्ष्य में सोमवार को स्थानीय पंचायत कार्यालय में मतदान कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान सरपंच सहित वार्ड क्रमांक 05, 18 एवं 20 के पंच अनुपस्थित रहे।मतगणना में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में कुल 17 मत प्राप्त हुए। मतदान की पूरी प्रक्रिया मस्तूरी तहसीलदार चांदनी ध्रुव तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई। कार्रवाई के दौरान ग्राम पंचायत परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे तथा पूरे समय समर्थकों में उत्सुकता का माहौल बना रहा। इस बीच अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित वैधानिक कार्रवाई पश्चात पीठासीन अधिकारी तहसीलदार चांदनी ध्रुव ने अवश्वास प्रस्ताव पारित होने की घोषणा की बाहर खड़े समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। फलस्वरूप सफल परिणाम के पश्चात सभी 17 पंचगण एवं उनके समर्थक किरारी स्थित भगवान श्री लटेश्वर नाथ में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद मांगने रवाना हो गए।
पंचगणों में प्रमुख रूप से उप सरपंच रुक्मणी सिंह, संजय तिवारी, निक्की मौर्य, अंकित मिश्रा ,कमलेश प्रकाश अवस्थी, पंकज निर्मलकर, पिंकी करियारे, मीना कुर्रे, राजेश्वरी यादव, रेखा मानिकपुरी ,कुलदीप कुर्रे, शोभा सोनी, चित्ररेखाधीरज, नोहर सुमन ,गजेन्द्र रिंकू राठौर सामिल थे। वहीं समर्थकों में जनपद सभापति राजू पंडित, टिंकू सिंह, संजू सोनी,अभय सिंह, रमेश करियारे, देवेंद्र सिंह,दिलीप यादव,राहुल यादव, आशीष सिंह, सौरभ शुक्ला, संतोष मिश्रा,उमेश तिवारी, अमित तिवारी, पकलू राठौर, तथा काफी संख्या में उप सरपंच के समर्थक उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *