Skip to content

चंदन केसरी न्यूज़

Menu
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • बिलासपुर
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • इतिहास
  • संपादकीय
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कला -संस्कृति
  • संपर्क सूत्र
  • Pin Posts
  • Pradhan Sampadak
June 7, 2022
Homeटेक्नोलॉजीअब WhatsApp पर कोई नहीं पढ़ सकेगा आपकी Secret Chats, जानिए क्या है नया फीचर

अब WhatsApp पर कोई नहीं पढ़ सकेगा आपकी Secret Chats, जानिए क्या है नया फीचर

By News Desk टेक्नोलॉजी  0 Comments

वॉट्सएप (WhatsApp) का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है. वॉट्सएप पर फ्रॉड (WhatsApp Fraud) के कई मामले सामने आए हैं, जिसने यूजर्स को परेशानी में डालकर रखा है. अब वॉट्सएप इसी परेशानी को दूर कर रहा है. वॉट्सएप अब आपके अकाउंट के लिए पूरी लॉगिन प्रक्रिया को सुरक्षित करने के लिए डबल वेरिफिकेशन कोड फीचर पर काम कर रहा है. यह वॉट्सएप अकाउंट में लॉग इन करते समय ऐप को और अधिक सुरक्षित बना देगा. यह नया फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा.

वॉट्सएप के फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर की मदद से कंपनी को एक से ज्यादा डिवाइस में लॉग इन करने से पहले एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को वेरिफाई करना होगा. फीचर की शुरुआत के बाद, जब आप किसी अन्य डिवाइस पर अपने वॉटसएप में लॉग इन करने का प्रयास करते हैं, तो आपको पुराने डिवाइस पर 6 अंकों का कोड मिलेगा. आपको यह कोड अपने नए डिवाइस पर दर्ज करना होगा. कोड मैच होने के बाद ही आप नए डिवाइस पर वॉट्सएप में लॉग इन कर पाएंगे.

वेरिफिकेशन प्रोसेस को मजबूत किया जाएगा

6 अंकों का कोड वेरिफिकेशन प्रोसेस को मजबूत करेगा. जब भी आप किसी नए फोन से वॉट्सएप में लॉग इन करते हैं, तो चैट को लोड और बैकअप करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक 6 अंकों का ऑटोमैटिक कोड भेजा जाता है. यह जानकारी के दुरुपयोग को रोकने के लिए किया जाता है. वॉट्सएप पर फर्जी लॉगिन के कई मामले सामने आए. इस डबल वेरिफिकेशन कोड का उद्देश्य वॉट्सएप लॉगिन प्रक्रिया को मजबूत करना और अकाउंट की व्यक्तिगत जानकारी और डेटा के दुरुपयोग को रोकना है.

सूचना अधिसूचना के माध्यम से दी जाएगी

रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर के आने के बाद जब आप किसी नए डिवाइस पर पुराने वॉट्एसएप में लॉग इन करने की कोशिश करेंगे तो आपको एक नोटिफिकेशन मिलेगा. इसमें लिखा होगा कि ‘यह वॉट्सएप अकाउंट पहले से ही किसी भी डिवाइस में लॉग इन है. अगर आप अभी भी व्हाट्सएप में लॉग इन करना चाहते हैं, तो पुराने डिवाइस पर भेजे गए कोड को नए डिवाइस पर दर्ज करना होगा.’ इस तरह लोगों को पता चल जाएगा कि कोई उनके खाते में लॉग इन करने का प्रयास कर रहा है और वे प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कोई अन्य सत्यापन कोड साझा नहीं करेंगे.

Tags:APP, Double Verification Code Feature Login Process, Whatsapp

Related Posts

Westinghouse के 55-इंच के Smart TV पर धमाकेदार डिस्काउंट, कमरे को बना डालेगा सिनेमा घर

सोने से सजा होगा iPhone 14, कीमत जानकर बोले फैन्स-घर बेचना पड़ जाएगा

Jio के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान में मिलेंगे धांसू बेनिफिट्स

Add a Comment

Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Us

Follow us on facebook

चन्दन केसरी

Read more

  • खराब मौसम की आशंका, बिलासपुर में आज सभी स्कूल रहेंगे बंद
  • 15 फीट ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत
  • विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, युवाओं की प्रतिभा और सामर्थ्य से देश को बड़ी उम्मीदें : अरुण साव
  • छत्तीसगढ़ में सियासी रौब नहीं,जनहित की जवाबदेही दिखाने की जरुरत .. जयमाला सिंह
  • पदयात्रा में तीन हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य, अमर अग्रवाल ने सौंपी जिम्मेदारी
  • उत्तरपुस्तिका के चार पन्ने गायब होने पर आयोग की जवाबदेही तय
  • उसलापुर ओवरब्रिज के नीचे रातों-रात काटे नीलगिरी के पेड़, बिल्डर को नोटिस
  • जीएसटी राज्य अधिवक्ता संघ का नारायणपुर में 18 से 25 दिसंबर तक सीजन-2 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
  • राहुल गांधी का आरोप- टाटा समूह को ‘आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा, कारोबारी चुप क्यों?
  • ‘इश्क में बेखौफ, एक्शन में बेपरवाह! अहान पांडे और शरवरी की नई जोड़ी मचाएगी धूम
  • खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!
  • 1 नवंबर को वोट बचाओ, देश बचाओ रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में
  • ‘कातिल नहीं… आशिक हूं!’ गुलाब, जुनून और आग भरी निगाहों के साथ शाहरुख खान का ‘किंग’ अवतार
  • जीएसटी राज्य अधिवक्ता संघ का नारायणपुर में 16 से 25 दिसंबर तक सीजन-2 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
  • चुनाव आयोग की भूमिक की निष्पक्ष जांच हो: कांग्रेस
  • बिलासपुर में सड़कों की बदलेगी सूरत, मरम्मत और नवीनीकरण कार्यों में आएगी तेजी
  • न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चैंपियंस के बीच कड़ा मुकाबला 4-4 से ड्रॉ
  • भारी वर्षा की संभावना: अरपा नदी के तटों से दूर रहने की अपील
  • एनटीपीसी सीपत में शपथ ग्रहण के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ
  • खराब मौसम एवं रेड अलर्ट के कारण 29 अक्टूबर का रोजगार मेला स्थगित
  • कलेक्टर-एसएसपी ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं
  • 12वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रायगढ़ बना ओवरऑल चैंपियन, बिलासपुर को मिला दूसरा स्थान
  • तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें
  • विशाखापत्तनम-विजयवाड़ा की उड़ानें प्रभावित होने की आशंका
  • छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है – कांग्रेस

Follow us on X

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
चंदन केसरी न्यूज़ Copyright © 2026.
Privacy Policy I Theme by Chandan Kesari I Back to Top ↑