
गुरु पूर्णिमा पर डॉ. चरणदास महंत ने समस्त गुरुजनों को नमन, प्रणाम कर स्मरण किया
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने गुरुपूर्णिमा पर्व पर समस्त गुरुजन, ऋषिजनों को नमन, प्रणाम कर स्मरण किया। विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि, गुरु शिव होता है जो जिव्हा और हृदय में राम नाम को रख कर विष पीकर अमृतमय ही रहता है और उसी अमृत को शिष्य के हृदय में स्थापित कर उसे भी अमृतमय बना देता है गुरुदेव की कृपा से शिष्य गुरु तदरूपता प्राप्त कर शुद्ध बुद्ध और मुक्त होकर स्वालंबन के साथ आगे बढ़ता है। डॉ महंत ने कहा कि, गुरु अपने शिष्यों को हर संकट से बचाने के लिए प्रेरणा देते हैं गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है और इस दिन को वेद व्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है। वेद व्यास लेखक होने के साथ-साथ हिंदू महाकाव्य महाभारत में एक पात्र थे। आषाढ़ मास के दौरान पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा दिवस के रूप में मनाया जाता है, परंपरागत रूप से यह दिन गुरुओं की पूजा का महत्व है। गुरु की कृपा से सब संभव हो जाता है। गुरु के ज्ञान आशीर्वाद से व्यक्ति किसी भी विपरीत परिस्थितियों से बाहर निकल सकता हैं। छत्तीसगढ़ गुरुओं का प्रदेश है बाबा गुरु घासीदास, संत कबीर दास जी जैसे महान गुरुओं की प्रेरणा ही हम सभी का मार्ग प्रशस्त करती है एवं उनके विचारों से ही आज छत्तीसगढ़ में प्रेम, मानवता, भाईचारा स्थापित है। मैं अपनी ओर से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी गुरुओं एवं सभी समाज के गुरुजनों के श्री चरणों में शीश नवाकर नमन करता हूं।
More Stories
बिलासपुर में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत की जिम्मेदार भाजपा सरकार
चुनाव प्रभावित करने भाजपा शराब का सहारा ले रही पाटन में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष को फंसाने पुलिस शराब...
लोफन्दी में जहरीली शराब से 7 से 8 लोगो की मौत से मचा कोहराम
बिलासपुर. ऐन निकाय और पंचायत चुनाव के बीच बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम लोफन्दी से महुआ शराब पीने...
निर्दलीय प्रत्याशी तैय्यब हुसैन ने अपने वार्ड क्रमांक 32 के लिए जारी किया संकल्प पत्र..
पूर्व पार्षद ने कहा,काम किया है काम करेंगे,लोगों के हम दिल में रहेंगे.. https://youtu.be/lRztFQ1YXtE बिलासपुर : नगरीय निकाय चुनाव...
भाजपा कार्यालय में अमर ने ली पार्षद प्रत्याशियों की समीक्षात्मक बैठक
बिलासपुर. आज जिला भाजपा कार्यालय में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने नगर निगम बिलासपुर के सभी 70 वार्डों के पार्षद...
स्वतंत्रता पूर्व देश की पांचवीं संस्था भारतेंदु साहित्य समिति : डॉ.पाठक
स्थापना दिवस पर हुआ वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान बिलासपुर. स्वतंत्रता पूर्व स्थापित साहित्य संस्थाओं में भारतेंदु साहित्य साहित्य समिति पांचवें...
निकाय चुनाव: खूबचंद बघेल नगर वार्ड के प्रत्याशी राजेश त्रिवेदी ने निर्दलीय को कराया भाजपा प्रवेश
https://youtu.be/aPQSe9SMVGA बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। नगर निगम बिलासपुर परिक्षेत्र के खूबचंद बघेल नगर वार्ड क्रमांक-5 के...