अनियंत्रित कार घर में घुसी, बाल-बाल बचे परिवार, चालक  गिरफ्तार

 

बिलासपुर। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक मकान के अंदर घुस गई। जिससे दीवार व खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गई है। इस हादसा से घर के अंदर परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर ली है।

तारबाहर पुलिस ने बताया कि पीडि़त संजय अग्रवाल ने तारबाहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई 17 जुलाई की रात 8 बजे वह अपने मकान के बरामदे में टहल रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार क्रमांक एमपी 04 सीएक्स 6273 उनके मकान के मुख्य गेट को तोड़ते हुए घर के अंदर घुस गई। जिससे दरवाजे व खिडिक़यां टूट गई हैं। इस दौरान पीडि़त संजय व उनके परिवार के सदस्य किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से हटे। यदि वह समय रहते नहीं हटते तो उनकी जान जा सकती थी। पीडि़त का आरोप है कि आरोपी कार चालक ने जान से मारने की नीयत से हादसा को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार चालक आरोपी आशीष तिवारी (45) निवासी बद्रीपुर रोड, नेहरूग्राम, आंशिक धर्मपुर, जिला देहरादून (उत्तराखंड) निवासी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से कार जब्त की गई है। आरोपी कार चालक को जेल भेज दिया गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *